RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

कुशल युवा कार्यक्रम केंद्र मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान ,आरा के प्रमाणपत्र सह सम्मान समारोह में महापौर इंदु देवी ने की शिरकत।

तिलक लगाकर माहपौर इंदू देवी का अभिनंदन करती छात्रा श्रृष्टि कुमारी

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 मई।आज दिनांक 10 मई 2023 को स्थानीय महादेवा रोड स्थित डॉक्टर पी0 सी0 के प्रांगण में बिहार सरकार द्वारा संचालित सात निश्चय योजना के अंतर्गत स्थापित कुशल युवा कार्यक्रम केन्द्र मालती तकनीकी एवं सामाजिक कल्याण संस्थान द्वारा प्रमाणपत्र सह सम्मान समारोह का आयोजन में किया किया गया।

महापौर इंदु देवी को पुष्पगुच्छ भेंट करती संस्था की निर्देशिका मालती गुप्ता।

कार्यक्रम का शुभारंभ आरा नगर निगम की महापौर माननीय श्रीमती इंदु देवी, संस्था की प्रबंध निर्देशिका मालती गुप्ता, जिला कौशल प्रबंधक संजय कुमार एवं राकेश कुमार, सचिव सत्य प्रकाश द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम में 100 से भी ज्यादा छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र, मोमेंटम, शील्ड एवं ₹20000 का हार्डवेयर नेटवर्किंग का कोर्स देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर रोहित प्रसाद, द्वितीय स्थान पर मेघा जैन एवं तृतीय स्थान पर आकाश कुमार, मनदीप कुमारऔर पूजा कुमारी रही l महापौर इंदु देवी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे भोजपुर के लिए यह बड़े ही गौरव की बात है कि बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली संस्था हमारे भोजपुर में हैं और प्रत्येक वर्ष हजारों छात्र छात्राओं को तकनीकी शिक्षा का ज्ञान देकर उन्हें रोजगार दिलाने का काम करती है। जिला कौशल प्रबंधक ने छात्रों को स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता भत्ता एवं कुशल युवा कार्यक्रम के लाभ को बताते हुए कहा कि 12वीं पास बेरोजगार छात्र छात्राओं को 1000 रुपया प्रतिमाह 2 साल तक सहायता राशि मिलेगा एवम उच्च शिक्षा के लिए 4 लाख तक का ऋण बिना किसी ब्याज के सरकार द्वारा दिया जा रहा है। एमडी मालती गुप्ता ने बताया कि अगले महीने रोजगार मेले का भी आयोजन डॉक्टर पी0 सी0 के प्रांगण में किया जाएगा। मंच संचालन सृष्टि एवं रितिका ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आदि कुमार, पर्यावरण प्रेमी आनंद कुमार, सेंटर इंचार्ज वैभव कुमार, अर्पिता, दुर्गावती, आकाश कुमार, मृगांशी, रोहित, जय गोविंद, निशा, शिवांशु, गोलू , चंदन, अमित, अरिहंत, सिमरन, निकिता, नफीस, सृष्टि आदि का सरहनीय सहयोग रहा।

Related posts

निर्वाचन आयोग ने सभी राजनीतिक दलों को सर्वेक्षणों की आड़ में चुनाव के बाद लाभार्थी-उन्मुख योजनाओं के लिए मतदाताओं का नामांकन/पंजीकरण बंद करने का निर्देश दिया।

rktvnews

7 मार्च 23 दैनिक पञ्चांग -ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक ।

rktvnews

हनुमानगढ़:लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों को लेकर प्रकोष्ठों की समीक्षा बैठक आयोजित

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 10 फरवरी 24

rktvnews

मुजफ्फरपुर:राज्य रैंकिंग में पारु का परचम बरकरार, राज्य में फिर बना नंबर वन अंचल—डीएम बोले: बाकी अंचल लें प्रेरणा, मिशन मोड में करें काम

rktvnews

पटना:23-24 अप्रैल को मनाया जाएगा महात्मा सुशील का 24 वाँ महानिर्वाण महोत्सव।

rktvnews

Leave a Comment