RK TV News
खबरें
Breaking News

दुमका:उपायुक्त सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन।

RKTV NEWS/दुमका (झारखंड)15 नवंबर।धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर आज जिले में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस अवसर पर उपायुक्त सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारियों ने उपायुक्त आवास के बाहर स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपायुक्त ने कहा कि बिरसा मुंडा का संघर्ष, नेतृत्व और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए दिया गया योगदान आज भी सभी के लिए प्रेरणा-स्रोत है।
कार्यक्रम के क्रम में उपायुक्त ने पोखरा चौक स्थित सिदो – कान्हू मुर्मू की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि सिदो- कान्हू मुर्मू जैसे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से ही हमारी धरती की पहचान और गौरव सुरक्षित है।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने यह भी संकल्प लिया कि जनजातीय वीरों के आदर्शों से प्रेरित होकर जिले में विकास, सामाजिक समरसता और जनहित के कार्यों को और गति दी जाएगी।

Related posts

भोजपुर:भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सभापति बनने के बाद आरा पहुंचने पर अवधेश नारायण सिंह का किया गया स्वागत।

rktvnews

गढ़वा:भवनाथपुर में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई,1000 किलो जावा महुआ जब्त, 90 लीटर महुआ शराब नष्ट।

rktvnews

भोपाल:शासकीय स्कूलों के प्रति अभिभावकों और बच्चों का बढ़ा आकर्षण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

संगीत सभा में रागों से विभिन्न भाव की अभिव्यक्ति।

rktvnews

गिरीडीह:उपायुक्त ने सामान्य/विधि/उच्च न्यायालय/मानवाधिकार से संबंधित बैठक की, दिए जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

उपायुक्त की अध्यक्षता में मतदाता सूची के विशेष संछिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम से सम्बंधित बैठक सह प्रशिक्षण सम्पन्न।

rktvnews

Leave a Comment