RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार के राज्यपाल से कुलपति डॉ. लवली शर्मा ने की सौहार्द्र मुलाकात।

इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के संबंध में हुई विस्तृत चर्चा।

खैरागढ़/छत्तीसगढ़ (रवींद्र पांडेय) 20 अगस्त। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. डॉ. लवली शर्मा ने बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से सौहार्द्र मुलाकात की। तकरीबन आधे घंटे तक हुई चर्चा के दौरान राज्यपाल ने एशिया के एकमात्र संगीत विश्वविद्यालय के बारे में जानने की जिज्ञासा व्यक्त की, जिसके बाद कुलपति डॉ. शर्मा ने विश्वविद्यालय की कला एवं संस्कृति के संबंध में उनको विस्तृत जानकारी प्रदान की। अपना सामान्य परिचय देते हुए कुलपति डॉ. शर्मा ने बताया कि वे 20 से 25 देशों में सितार वादन एवं शास्त्रीय संगीत को लेकर भारत देश का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। उनके द्वारा कई पुस्तकें भी लिखी गई हैं, जिनका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से मानसिक रूप से अस्वस्थ्य लोगों का इलाज भी कर चुकी हैं। जेल के बंदियों को भी म्यूजिक थेरेपी के माध्यम से सही दिशा में ले जाने का काम उन्होंने किया है।

कुलपति डॉ. शर्मा को पद्म अवॉर्ड के लिए आवेदन करने राज्यपाल ने इच्छा व्यक्त की

चर्चा के दौरान कुलपति डॉ. शर्मा द्वारा किताब लेखन को लेकर राज्यपाल ने हर्ष व्यक्त किया। उनकी डी.लिट. उपाधि सहित अन्य उपलब्धियों को लेकर राज्यपाल ने कुलपति को पद्म अवॉर्ड के लिए आवेदन करने की इच्छा जाहिर की। उन्होंने कहा कि पद्म अवॉर्ड के लिए वे स्वयं कुलपति डॉ. शर्मा के लिए नामांकन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि जल्द ही वे समय निकालकर इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय पहुंचेंगे और यहां की कला एवं संस्कृति से अवगत होंगे।

Related posts

पूर्वी सिंहभूम:विश्व जल दिवस-सह-जल महोत्सव पखवाड़ा का समापन समारोह आयोजित, उत्कृष्ट कार्य करने वाले मुखिया एवं जलसहिया सम्मानित।

rktvnews

इंदौर:दूरदर्शन से कथक में ए ग्रेड मान्यता प्राप्त करने वाली क्षेत्र की गौरवशाली कलाकार बनीं डॉ. अंजना चौरसिया।

rktvnews

झारखंड:मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक, योजनाओं एवं कार्यक्रमों के कार्य प्रगति की ली जानकारी, दिए कई अहम निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:बड़हरा से 5 बसों में तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुए श्रद्धालु, अजय सिंह ने दिखाई हरी झंडी।

rktvnews

वैशाली:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने गठित चेक पोस्ट पर 24 घंटे निगरानी को लेकर दिए कड़े निर्देश।

rktvnews

राजस्थान:विधानसभा आम चुनाव- 2023, युवाओं में मतदान का रुझान बढ़ाने के लिए सेल्फी कॉन्टेस्ट।

rktvnews

Leave a Comment