RK TV News
खबरें
Breaking Newsस्वास्थ्य

नियमित टीकाकरण से कई रोगों से बचाव संभव:एसीएमओ डा. के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 10 मई।टीकाकरण से होने वाले विभिन्न प्रकार के रोगों से बचाव की जानकारी देने के लिए एक आवश्यक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ।कार्यक्रम दीप प्रज्वलन से स्थानीय होटल पार्क क्लार्क इन में हुआ जिसकी अध्यक्षता एसीएम ओ भोजपुर डॉक्टर के एन सिन्हा ने किया। इस बैठक में आई एम ए के अध्यक्ष डॉ कुमार जितेंद्र, सचिव डॉ शालिनी सिन्हा, पूर्व अध्यक्ष डॉ मधुकर प्रकाश, डब्ल्यूएचओ के डॉक्टर उज्जवल आदि उपस्थित रहे। डा सिन्हा ने बताया कि नियमित टीकाकरण करा कर कई रोगों से बचा जा सकता है जिसमें टीवी ,हेपेटाइटिस पोलियो, टीटनेस ,डिप्थीरिया, काली खांसी,मीनिंगजाइटिस, टाइफाइड, मिजील्स ,ममपस, रूबेला आदि है। डॉ सिन्हा ने बताया कि लगभग 12 लोगों से बचने का टीका उपलब्ध है।12 रोगों से बचने का अभी टीका उपलब्ध है। ग्रामीण गरीब और हरिजन बस्तियों में इसका टीकाकरण शत प्रतिशत होनी चाहिए।आशीष , डीआईओ डॉक्टर संजय कुमार के साथ साथ डब्ल्यूएचओ सेंट्रल टीम के डॉक्टर उज्जवल ने अपने विशेष व्याख्यान से जानकारी दी। आईएमए भोजपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ मधुकर प्रकाश, वर्तमान अध्यक्ष डॉ कुमार जितेंद्र एवं सेक्रेटरी डॉ शालिनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वास्थ्य पदाधिकारी एवं कर्मचारी बहुतेरे संख्या में उपस्थित रहे।

Related posts

स्व माथुर जी शहर के एक अविभावक की तरह थे : अशोक मानव

rktvnews

गया:कण्डी नवादा एवं सिंलौंजा में पार्क का निर्माण।

rktvnews

भोजपुर:नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट में नथमलपुर बना विजेता।

rktvnews

सुधा डेयरी के दूध की कीमतों में इजाफा नई दर 24 अप्रैल से होगी लागू।

rktvnews

विश्व पर्यावरण दिवस पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सचिव ने स्वदेशी वायु गुणवत्ता निगरानी प्रणाली का उद्घाटन किया और एयर-प्रवाह एप लॉन्च किया।

rktvnews

भोजपुर:मालती तकनीकी और डॉक्टर पीसी द्वारा करियर काउंसलिंग सेमिनार का हुआ आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment