
RKTV NEWS/ अनिल सिंह,10 मई।मुख्य मंत्री नीतीश कुमार बिहार विधान परिषद् के नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुये।बिहार विधान परिषद् के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने बिहार विधान परिषद् के उप भवन के सभागार में 04 नवनिर्वाचित विधान पार्षदों ,अवधेश नारायण सिंह,जीवन कुमार ,डॉक्टर वीरेंद्र नारायण यादव,एवं संजीव कुमार सिंह को शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य , कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी,बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष महेश्वरी हजारी,बिहार विधान सभा परिषद के उपसभापति रामचंद्र पूर्व ,नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा सहित अन्य मंत्री,जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

