RK TV News
खबरें
Breaking Newsकला

बिहार राज्य प्रदूषण पर्षद 14 मई को पटना में आयोजित करेगा राज्य स्तरीय स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता।

RKTV NEWS/ अनिल सिंह,10 मई। आगामी 14 मई 23 को संजय गांधी जैविक उद्यान परिषद ,पटना में बिहार राज्य प्रदूषण नियंत्रण पर्षद द्वारा अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 22 मई 23 के अवसर पर छात्र- छात्राओं के लिए स्थल चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता को 5 समूहों में विभक्त किया गया है और अलग अलग वर्ग के बच्चों के लिए अलग अलग विषयों पर यह चित्रकारी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।वर्ग 01 से 02 के लिए फूलों के रंग तितलियों के संग,वर्ग 03 से 04 के लिए भूमंडल पर बढ़ता ताप,पर्यावरण बचाएं आप,वर्ग 05 से 06 के लिए सिंगल यूज़ प्लास्टिक को कहे ना,वैकल्पिक उत्पादों का उपयोग करें,वर्ग 07 से 08 के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग से भूगर्भीय जल का पुनर्भरण,वर्ग 09 से10 के लिए जलवायु परिवर्तन और उसके दुष्परिणाम विषयों पर आधारित चित्रकारी प्रतियोगिता में प्रत्येक वर्ग समूह में से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर चयनित विद्यार्थियों को विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून 23 को पटना में आयोजित समारोह में पुरस्कृत किया जायेगा। यह प्रतियोगिता बिल्कुल निःशुल्क है और उसमे भाग लेने वाले प्रतिभागियों को 12 मई अपराह्न 4 बजे तक पर्षद के वेब साइट http://bspcb.bihar. gov. in पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा साथ ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी उपरोक्त साइट से प्राप्त की जा सकती है।

Related posts

राष्ट्रपति ने सिकंदराबाद के राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव का उद्घाटन किया।

rktvnews

शाहपुर पुलिस ने एक ट्रक शराब किया बरामद!सब्जी की पेटी में रख कर ले जाया जा रहा था शराब।

rktvnews

ग्वालियर:जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन व भण्डारण के खिलाफ विशेष मुहिम जारी,पलायछा ग्राम के समीप से जेसीबी मशीन व ट्रेक्टर ट्रॉली जब्त।

rktvnews

भोपाल:महाभारत समागम दूसरा दिनः पांचाली सहित दुःशासन वध, उर्वशी एवं शिखंडी की प्रस्तुति

rktvnews

07 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

मध्यप्रदेश:चौथे चरण के नाम निर्देशन-पत्रों की संवीक्षा में 90 अभ्यर्थियों के नाम निर्देशन-पत्र विधिमान्य पाए गए।

rktvnews

Leave a Comment