शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिंहा) 23 अगस्त। हत्याकांड सहित कई कांडों के अभियुक्त किशुन मिश्रा ने आरा व्यवहार न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। किशुन मिश्रा को भोजपुर पुलिस ने टॉप 10 अपराधी की लिस्ट में रखा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार किशुन मिश्रा पर आर्म्स एक्ट, हत्या और रंगदारी मामले के आधा दर्जन भर कांड दर्ज हैं। भाजपा नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के गवाह कमल किशोर मिश्रा की हत्या करने के संबंध में भी किशुन मिश्रा पर कांड दर्ज हैं। 
next post
