RK TV News
खबरें
Breaking News

NCC कैडेटों के बीच दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में बंकर ब्रस्टिंग ड्रिल का कराया गया अभ्यास।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)30 मई।30 बिहार बटालियन एन.सी.सी., बक्सर के तत्वाधान में जीबी कॉलेज रामगढ़ (कैमूर) भभूआ में 22 मई से चल रहे दस दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तहत गुरुवार को कैडेटों का आई जी.जी.बी.सी. (इंटर ग्रुप गवर्नर बैनर कम्पीटिशन) के लिये चयन किया गया। चयन की प्रक्रिया में परेड, शारीरिक परीक्षा, लिखित परीक्षा व फायरिंग इत्यादि प्रमुख रहा। सुबेदार अरविन्द कुमार सिह व सीएचएम बलविन्दर सिंह की देख-रेख में चयन की प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ किया गया। इसके पश्चात् कम्युनिकेशन (संचार के साधन) के बारे में कैडेटों को रूबरू कराया गया और बताया गया कि सूचना को एक जगह से दूसरे स्थान तक पहुँचाने में संचार अत्यंत ही महत्वपूर्ण है। आज के समय में संचार साधनों के बिना जीवन यापन करने की कल्पना करना भी मुश्किल है, तत्पश्चात् ‘उड़ान’ टीम के द्वारा कैडेटों को सड़क सुरक्षा, जागरूकता, प्राथमिक चिकित्सा, सी.पी.आर. भूकंप से सुरक्षा का मॉक ड्रिल तथा बिजली के ठनके से बचने का उपाय बताया गया । साथ ही साथ भूकंप में लोगों को कैसे बचाया जाय और अस्पताल में कैसे ले जाये इसका मॉक ड्रिल भी कराया गया। उड़ान टीम पटना से ट्रेनिंग देने के लिये कैम्प आयी थी। जिसमे अमलेन्द्र झा, अभय कुमार, संतोष पाल तथा धीरज कुमार शामिल थे। अंत में बंकर ब्रसटिंग ड्रिल का भी अभ्यास कराया गया जिसमें यह बताया गया कि बंकर पर कब्जा कैसे किया जाय। यह अभ्यास कैडेटों के बीच कौतूहल का विषय रहा जिसे कैम्प कमांडेंट कर्नल रितेश रंजन के कुशल नेतृत्व में सभी ए.एन.ओ. और पी.ई. स्टाफ के द्वारा अंतिम रूप दिया गया।

Related posts

गढ़वा:उपायुक्त के निर्देश पर वृद्धाश्रम का औचक निरीक्षण, बुजुर्गों ने जताया संतोष।

rktvnews

दुमका:उपायुक्त ने शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश।

rktvnews

दरभंगा:05 प्रखण्डों में यू.डी.आई.डी कार्ड बनाने के लिए लगाया जाएगा शिविर।

rktvnews

चतरा:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चतरा रमेश घोलप की अध्यक्षता में चेकनाका, अवैध शराब, खनन, मादक पदार्थ, धारा 107, एम0सी0सी से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सम्पन्न।

rktvnews

भोपाल:SBI द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु आयोजित कार रैली को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अनुपम राजन ने झंडी दिखा किया रवाना।

rktvnews

भोजपुर:जदयू नेत्री पर चाकू से हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

rktvnews

Leave a Comment