RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग व दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर परियोजना से संबंधित मामलों की जिलाधिकारी ने की समीक्षा।

अपने कार्यों को गंभीरता के साथ करें NHAI

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13 जून। जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में दिल्ली-सहारनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर विभिन्न स्थानों पर जलभराव की समस्या एवं दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कोरिडोर परियोजना अन्तर्गत ग्रामसभा/सरकारी भूमि के पुर्नग्रहण मुआवजे से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा बैठक की।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि 709बी मार्ग पर नालों की सफाई रिपेयर शीघ्रता से कराई जाए, ताकि आगामी बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने डीपीआरओ को निर्देशित किया कि मार्ग से जुड़े सभी गांवों का ग्रुप बनाकर समन्वय स्थापित करें और कार्यों में सक्रियता लाएं।
जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देश दिए कि राजमार्ग के दोनों ओर अवैध रूप से लगे होर्डिंग्स को तत्काल प्रभाव से हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, जिन प्रभावित व्यक्तियों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है, उनकी पत्रावलियाँ प्रस्तुत कर शीघ्र मुआवजा वितरित किया जाए, ताकि परियोजना कार्यों में कोई बाधा उत्पन्न न हो।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक बैठक में अनुपस्थित रहे जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की उन्होंने कहा जो कार्य योजना है उसे समय अंतर्गत पूर्ण किया जाए सड़कों का रखरखाव और उनके मेंटेनेंस पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व पंकज वर्मा एसडीएम ज्योति शर्मा, एसडीम मनीष कुमार यादव ,अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग अतुल कुमार, एनएचएआई अंकित कुमार, डीपीआरओ अरुण सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:भारतीय-दर्शन और राष्ट्रीय चेतना के कवि थे आचार्य हाशमी : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

झारखंड:आदिवासी समुदाय झारखंड के बजाय अन्य राज्यों में ज़्यादा सुरक्षित : राफिया नाज़

rktvnews

14 अगस्त के सोशल मीडिया पर वायरल स्कूल और आंगनबाड़ी के अवकाश की ख़बर झूठी,अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने किया खंडन! एफआईआर के दिए निर्देश।

rktvnews

पटना:अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी बने बिहार प्रदेश जद (यू०) का प्रदेश राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य।

rktvnews

भोजपुर:इंडिया गठबंधन प्रत्याशी सुदामा प्रसाद ने आरा विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसम्पर्क अभियान।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 17 फ़रवरी 25

rktvnews

Leave a Comment