RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:RYA के राज्य सह सचिव कॉमरेड पंचम मांझी को दी गई श्रद्धांजली।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)13 जून।आरवाईए के बिहार के सह सचिव पंचम मांझी के निधन पर RYA भोजपुर जिला कमेटी की ओर से भाकपा-माले जिला कार्यालय श्रीटोला आरा में शोक सभा आयोजित की गई!सबसे पहले उनके याद में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया गया!माल्यार्पण अर्पित करने वालों में भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता का•स्वदेश भट्टाचार्य, जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम, जिला स्थाई समिति सदस्य जितेंद्र सिंह,जिला कमेटी सदस्य अमित कुमार बंटी,सुशील पाल, आरवाईए नेता अखिलेश गुप्ता, मनोज गुप्ता,राहुल गुप्ता,पप्पू कुमार सहित कई लोग किया!विदित हो कि मात्र 23 वर्ष की आयु में,अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्होंने पटना एम्स में अपनी अंतिम सांस ली!
शोक सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले पोलित ब्यूरो सदस्य व वरिष्ठ नेता स्वदेश भट्टाचार्य ने कहा कि कॉमरेड पंचम मांझी तमाम विपरीत परिस्थितियों के बावजूद पटना के विक्रमगंज क्षेत्र में नौजवानों को संगठित करने का काम पूरे समर्पण के साथ किया! वे अनुशासन,ईमानदारी और संघर्षशीलता की जीवंत मिसाल थे!उनके सपनों में समाज के सबसे पिछड़े,वंचित और शोषित तबकों के लिए एक न्यायपूर्ण और बराबरी वाला भविष्य बसता था!
उनकी असमय मृत्यु से न केवल हमारा संगठन,बल्कि पूरे नौजवान आंदोलन को एक अपूरणीय क्षति पहुंची है!हमलोग उनके परिवारजनों,साथियों और मित्रों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं!
साथ ही यह संकल्प लेते हैं कि कॉमरेड पंचम मांझी के अधूरे सपनों को हम अधूरा नहीं रहने देंगे।उन्होंने जो क्रांति के बीज बोए हैं, उन्हें हम सींचेंगे,बढ़ाएंगे और एक दिन उसे फलता-फूलता देखेंगे!
शोक सभा का संचालन आरवाईए के जिला सचिव निरंजन केसरी ने किया!

Related posts

राजस्थान:मुख्यमंत्री ने लंदन में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल से की मुलाकात, ‘राजस्थान की प्रगति में भागीदार’ बनने के लिए किया आमंत्रित।

rktvnews

सीतामढ़ी:नशामुक्ति अभियान को गति देने और आम –आवाम को नशे से मुक्त करने हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से सीतामढ़ी में 23 नवंबर को नशा मुक्त बिहार हाफ मैराथन दौड़ का होगा आयोजन।

rktvnews

गिरीडीह:युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से जागरूकता अभियान संचालित, विभिन्न नारों के माध्यम से दिया गया संदेश।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 18 अगस्त 26

rktvnews

इन्द्र कर्ण सोपान

rktvnews

पश्चिमी चंपारण:सीडी रेशियो 83 प्रतिशत से ऊपर, लक्ष्य प्राप्ति के लिए बैंकर्स को जिला पदाधिकारी का सख्त निर्देश।

rktvnews

Leave a Comment