RK TV News
खबरें
Breaking Newsव्यापार

बिहार में औद्योगिक निवेश को गति: बियाडा ने 24.55 एकड़ भूमि 09 इकाइयों को किया आवंटित, करीब ₹251.94 करोड़ का निवेश, लगभग 500 रोजगार की संभावना।

प्रमुख आवंटनों में सामान्य विनिर्माण, ई-कचरा रीसाइक्लिंग और रसायन क्षेत्र,M/s Green Excel Private Limited, M/s NIDL Surfactants Private Limited, M/s Ishika Paper & Packaging Pvt. Ltd. शामिल हैं।

RKTV NEWS/पटना(बिहार)24 मार्च।उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा एवं आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार की अध्यक्षता में उद्योग विभाग के सभा कक्ष में बियाडा की प्रोजेक्ट क्लियरेंस कमिटी (PCC) की बैठक आयोजित की गई।
बैठक में पात्र आवेदकों को राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में भूमि और तैयार औद्योगिक शेड्स आवंटित करने को मंजूरी दी गई। समिति ने राज्य के 9 औद्योगिक क्षेत्रों में कुल 24.55 एकड़ भूमि औद्योगिक इकाइयों को आवंटित करने का निर्णय लिया, जिससे बिहार के औद्योगिक परिदृश्य को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
इन स्वीकृत औद्योगिक परियोजनाओं में सामान्य विनिर्माण, ई-कचरा रीसाइक्लिंग और रसायन जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं। प्रस्तावित इकाइयों के माध्यम से राज्य में लगभग ₹251.94 करोड़ का निवेश आने का अनुमान है, जिससे लगभग 500 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
भूमि आवंटन प्राप्त करने वाली प्रमुख औद्योगिक इकाइयों में सामान्य विनिर्माण, ई-कचरा रीसाइक्लिंग और रसायन क्षेत्र,M/s Green Excel Private Limited, M/s NIDL Surfactants Private Limited, M/s Ishika Paper & Packaging Pvt. Ltd. शामिल हैं। इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से न केवल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों और रोजगार के अवसरों में भी वृद्धि होगी।
बियाडा द्वारा उद्योगों के लिए बेहतर अवसंरचना, सुगम प्रक्रियाएँ और निवेश के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यह निर्णय बिहार को निवेश के लिए एक उभरते औद्योगिक गंतव्य के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related posts

युवाओं को लेकर कांग्रेस के संगठात्मक ढांचे में बड़े फेरबदल की जरुरत।

rktvnews

उज्जैन:मुख्यमंत्री को जनसम्पर्क विभाग की मासिक पत्रिका संदेश का जुलाई अंक किया गया भेंट।

rktvnews

देवघर:जिले में स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के साथ आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन को लेकर बैठक का आयोजन।

rktvnews

सुप्रीम कोर्ट ने उपभोक्ता आयोगों में नियुक्ति के लिए 10 साल के अनुभव वाले वकीलों का रास्ता साफ किया।

rktvnews

चतरा:डीडीसी की अध्यक्षता में समाज कल्याण विभाग अन्तर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी केन्द्र भवन निर्माण कार्य की हुई समीक्षा।

rktvnews

भोजपुर : 75 लाख महिलाओं के खाते मे भेजे गये 10-10 हजार रुपये।

rktvnews

Leave a Comment