RK TV News
खबरें
Breaking News

बागपत:जिलाधिकारी ने(सीएचसी) बागपत में पोषण पुनर्वास केंद्र का किया शुभारंभ।

RKTV NEWS/बागपत(उत्तर प्रदेश)13जून।जिलाधिकारी अस्मिता लाल ने आज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बागपत में पोषण पुनर्वास केंद्र (Nutrition Rehabilitation Centre – NRC) का शुभारंभ किया। इस केंद्र की स्थापना जनपद में कुपोषण की समस्या से ग्रसित बच्चों के समुचित उपचार और देखभाल के उद्देश्य से की गई है।
एनआरसी केंद्र में 6 बेड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जहाँ अति-कुपोषित बच्चों को भर्ती कर 6 से 7 दिन तक विशेष देखभाल, पोषणयुक्त आहार और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। बच्चों के साथ उनकी माताओं को भी केंद्र में ठहरने की सुविधा दी गई है, जिससे बच्चों की देखभाल में कोई कमी न रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि “एनआरसी की स्थापना कुपोषण के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम है। यह केंद्र जनपद के अति-कुपोषित बच्चों को स्वास्थ्य की ओर पुनः लौटने का अवसर देगा।”
इस कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर तीरथ लाल, डिप्टी सीएमओ डॉक्टर यशवीर, सीएचसी अधीक्षक डॉ विभास राजपूत, जिला कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र मिश्रा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारीगण तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

भोजपुर: डीएम के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी, जगदीशपुर ने किया दावा पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण।

rktvnews

देवघर:जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट की बैठक में उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोपाल:सरपंचों को हैं 25 लाख रूपए तक के कार्य कराने के अधिकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

मुजफ्फरपुर:स्टेट स्वीप आइकाॅन मैथिली ठाकुर ने सांस्कृतिक प्रस्तुति से मतदाताओं को किया जागरूक।

rktvnews

भोपाल:मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विजयादशमी पर किया शस्त्र-पूजन।

rktvnews

मध्यप्रदेश:भारतीय सेना, दुनिया की बेहतरीन सेनाओं में से एक : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment