
आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)13 जून।अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर 12 जून को दिशा एक प्रयास कार्यालय आरा भोजपुर पुरानी पुलिस लाइन के प्रांगण में सचिव कुमारी सुनीता सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।इस कार्यक्रम में बाल अधिकारों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए नागरिक समाज संगठनों के देश के सबसे बड़े नेटवर्क जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन एलाइंस के सहयोग से संस्था दिशा एक प्रयास बाल अधिकारों पर भोजपुर जिले में कार्य कर रही है। जिले में बाल श्रम के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है ।श्रम संसाधन विभाग भोजपुर एवं संस्था दिशा एक प्रयास बाल अधिकारों पर भोजपुर जिले में कार्य कर रही है। जिले में बाल श्रम के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। संस्था श्रम संसाधन विभाग के साथ भोजपुर को बाल श्रम मुक्त बनाने का प्रयास कर रहे हैं।
बाल मजदूरी को खत्म करने के लिए राष्ट्रीय बाल श्रम उन्मूलन मिशन शुरू करने के लिए प्राप्त संसाधनों के आवंटन की मांग संस्था के द्वारा सरकार से करने की अपील करती है 18 साल तक के बच्चों को मुफ्त शिक्षा और अनिवार्य शिक्षा तथा पीड़ित बच्चों के पुनर्वास के लिए बाल मजदूर पुनर्वास कोष बनाया जाए तथा जिले में बाल श्रमिक विद्यालय की स्थापना की जाए ।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस पर बच्चों के अधिकारों व सुरक्षा तथा संरक्षण के लिए जिले में कार्यरत संस्थाओं से भी साथ आने की अपील की संस्था की सचिव सुनीता सिंह ने कहा की बाल अधिकारों के मोर्चे पर जिला प्रशासन व नागरिक समाज में जो सजकता व समन्वय दिख रहा है उस विश्वास जगाता है कि हम बहुत जल्द बाल श्रम मुक्त समाज की स्थापना कर सके। कार्यक्रम में संस्था के कोषाध्यक्ष रवि शंकर सिंह सुमित कुमार सिंह रजत कुमार राजेश कुमार मनोज कुमार रंजू देवी रिचा कुमारी सुषमा गुप्ता आदि उपस्थित रहे कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे जिसे अपील की गई की वैसे दुकानों और प्रतिष्ठानों का बहिष्कार करें वहां से सामान ना लें जहां बच्चे काम करते दिखे ।इस संबंध में कार्यक्रम में बाल श्रम निषेध के लिए शपथ दिलाई गई।
