RK TV News
खबरें
Breaking News

विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग ने स्वच्छता ही सेवा 2024 के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की।

RKTV NEWS/नई दिल्ली 20 सितंबर।स्वच्छता ही सेवा (एसएचएस) 2024 अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है, जो देश में स्वच्छता और सफाई को बढ़ावा देने के भारत के प्रयासों का हिस्सा है। स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ मनाते हुए, इस वर्ष की थीम “स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता” का उद्देश्य देश के प्रत्येक नागरिक में स्वच्छता को एक स्वाभाविक आदत और मुख्य सामाजिक मूल्य बनाना है। यह अभियान जन भागीदारी को प्रोत्साहित करता है और सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका को बताता है। यह जमीनी स्तर पर विभिन्न गतिविधियों को एकीकृत करता है, जिससे देश को स्वच्छ रखने में लोगो को शामिल किया जाता है।
अभियान के उद्देश्य से प्रेरणा लेते हुए विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने इस अभियान के अंतर्गत कक्षा 6 से 10वीं तक के विद्यार्थियों के लिए एक पेंटिंग प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया। इसमें देश के विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाले बड़ी संख्या में विद्यार्थियों शामिल हुए , जिसमें ग्रामीण और शहरी दोनों ही विद्यार्थी शामिल थे, जिनमें बड़ी संख्या में छात्राएं भी शामिल थीं।
प्रतियोगिता का विषय था ‘मेरे सपनों का स्वच्छ भारत’, जिसका उद्देश्य इस अभियान के उद्देश्य को ध्यान में रखते हुए पेंटिंग बनाने के लिए उनकी कल्पना को जगाना था। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि बच्चे किसी भी राष्ट्र की भावी संपत्ति होते हैं, उनके शुरुआती दिनों में सिखाए गए मूल्य और नैतिकता उन्हें अनुशासित नागरिक बनाने के लिए आधारशिला रखते है। इस पेंटिंग प्रतियोगिता ने उस दृष्टिकोण और भावना को विकसित करने के लिए सही मानसिकता विकसित करना सुनिश्चित किया है।
प्रतियोगिता सफलतापूर्वक आयोजित की गई और डीएसटी के सचिव प्रोफेसर अभय करंदीकर ने प्रतियोगिता के निम्नलिखित विजेताओं को सम्मानित किया:

प्रथम पुरस्कार: जवाहर नवोदय विद्यालय, किफिर, नागालैंड से फरहादुल इस्लाम तालुकदार

द्वितीय पुरस्कार: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, संबलपुर, ओडिशा से श्रेयंस श्रीतम प्रधान
तृतीय पुरस्कार: मंथन स्कूल, ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश से अनय द्विवेदी

सांत्वना पुरस्कार:

एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, झज्जर, हरियाणा से कनक
एम.ई.एस. तेलंग हाई स्कूल, सिरसी कारवार, कर्नाटक से प्रवीण गोपाल नायक

Related posts

गौरी,शंकरजी का पूजन व तिलकोत्सव संपन्न, विवाह संस्कार है सौदा नहीं : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्य सचिव ने केदारनाथ धाम में चार धाम यात्रा की तैयारियों और व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

rktvnews

सारण:बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना प्रशासन की प्राथमिकता : डीएम

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थित में मिज़ोरम के आइजॉल में असम राइफल्स बटालियन की भूमि का मिज़ोरम सरकार को हस्तांतरण और नक्शों का औपचारिक आदान-प्रदान हुआ।

rktvnews

मध्यप्रदेश और असम के बीच वन्य जीव पर्यटन में साझेदारी के लिए होगी विशेष पहल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

भोजपुर: विधायक शिव प्रकाश रंजन ने जनता से किए वादे को निभाया, पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का किया उद्घाटन।

rktvnews

Leave a Comment