RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:संकल्प से सिद्धि तक”एक विचार गोष्ठी सह बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)11 जून। मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी, सिकरहटा मंडल में नोनाडिह मोड़,जे.पी. राय के आवास पर “मोदी सरकार के 11 वर्ष – संकल्प से सिद्धि तक” विषय पर एक विचार गोष्ठी सह बूथ सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अंकित सिंह चंद्रवंशी ने की, जबकि बैठक का सफल संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष रामानुज सिंह द्वारा किया गया।इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी राजकुमार कुशवाहा ने बूथ सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि प्रत्येक बूथ पर पन्ना प्रमुख की नियुक्ति एवं बूथ समिति का गठन अत्यंत आवश्यक है, ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में “बूथ जीतो, चुनाव जीतो” के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।विधानसभा संयोजक बैजनाथ उपाध्याय ने अपने वक्तव्य में कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज देश की सबसे बड़ी और सबसे सशक्त पार्टी है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों के सफल कार्यकाल को जन-जन तक पहुँचाना हम सभी कार्यकर्ताओं का दायित्व है। हमें प्रत्येक नागरिक को जागरूक करना होगा।सह-संयोजक राजेश प्रसाद गुप्ता ने अपने वक्तव्य में कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे बूथ स्तर तक पार्टी की विचारधारा को पहुँचाएं और संगठन को जमीनी स्तर पर सुदृढ़ करें। बूथ सशक्तिकरण को और प्रभावी बनाने हेतु मंडल स्तर पर 25 वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की एक टोली का गठन किया गया है, जिसका संयोजक पिंटू मउऔर को बनाया गया है। सह-संयोजक के रूप में श्याम सुंदर प्रसाद राय एवं पवन कुमार को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम में मंडल के 25 बूथ प्रभारियों की नियुक्ति की गई, जिन्हें 2 से 3 बूथों का दायित्व सौंपा गया है, ताकि संगठनात्मक कार्यक्षमता को जमीनी स्तर पर मजबूत किया जा सके।कार्यक्रम के अंत में मंडल महामंत्री विक्रम गिरी ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया।
उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री विवेकानंद राय,उपाध्यक्ष रौनक सिंह एवं जय किशोर सिंह,
मंत्री कृष्णा राय एवं दया सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष उमाशंकर सिंह,अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अब्दुल कादिर,युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल सिंह,कार्यालय मंत्री हरेराम कुशवाहा,पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह, सुधीर पांडेय,मृत्युंजय सिंह, अजय प्रसाद, कौशलेंद्र राय, संजीव कुमार,एवं अनेक मंडल पदाधिकारी व कार्यकर्ता रहे।

Related posts

डिजिटल परिवर्तन और पेपरलेस न्याय व्यवस्था भविष्य के लिये महत्वपूर्ण और आवश्यक : सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत

rktvnews

भोजपुर:विधायक मनोज मंजिल सहित 23 लोगों की आजीवन कारावास की सजा को माले ने बताया राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित! निकाला विरोध मार्च।

rktvnews

भोजपुर: डीएम ने बढ़ते तापमान के मद्देनज़र की समीक्षा बैठक, सभी विभागों को अलर्ट रहने के निर्देश।

rktvnews

22 अप्रैल कोविड-19 अपडेट

rktvnews

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक बैठक जिलाधिकारी ने की।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

Leave a Comment