RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर : शाहपुर मे सात प्रतिष्ठानों पर छापेमारी! एक रेस्टोरेंट से घरेलू गैस सिलेंडर बरामद! प्राथमिकी दर्ज

शाहपुर मे एक रेस्टोरेंट मे छापामारी करते थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार व अन्य। रेस्टोरेंट से बरामद घरेलू गैस सिलेंडर

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 20 मार्च। घरेलू गैस सिलेंडर के व्यवसायिक उपयोग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी के खिलाफ भोजपुर जिला के शाहपुर के प्रभारी बीडीओ व बिहिया के चकबंदी पदाधिकारी राकेश कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी ॠषिका रतनप्रिया, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शाहपुर शंभू शरण कुमार और शाहपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजेश मालाकार के नेतृत्व मे गठित टीम ने शाहपुर बाजार मे औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण से होटल, मिठाई दुकान और रेस्तरां के मालिकों मे हड़कंप मच गया। प्रशासन को सूचना मिली कि कुछ दुकानदारों द्वारा घरेलू गैस का उपयोग किया जा रहा है। टीम द्वारा जाँच करने पर सरना-भरौली रोड स्थित वैष्णवी फैमिली रेस्टोरेंट मे चार घरेलू गैस सिलेंडर पाया गया। जिसमे से तीन इंडेन गैस का तथा एक भारत गैस का सिलेंडर शामिल है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, शाहपुर शंभू शरण कुमार द्वारा भारतीय न्याय संहिता के सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया। बरामद गैस सिलेंडर को इंद्रावती इंडेन, शाहपुर के प्रबंधक अवध किशोर को जिमनामा के कागजात के साथ सौंप दिया गया। छापामारी के दौरान रेस्टोरेंट के मालिक गायब पाये गये। शाहपुर के जिन अन्य प्रतिष्ठानों मे छापामारी की गई उनमें ट्रिपल टी रेस्टोरेंट, प्रिंस फास्ट फूड, केशरी केक, प्रमोद स्वीट्स, श्री मिष्ठान, मां दुर्गा मिष्ठान शामिल हैं। छापेमारी से दुकानदारों मे हड़कंप व्याप्त हो गया है। प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी शंभू शरण कुमार ने बताया कि दुकानों, होटल और रेस्टोरेंट मे व्यवसायिक गैस सिलेंडर का ही उपयोग करना है। घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग करते पाये जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी। ईरान के विरुद्ध अमेरिका और इजरायल के संयुक्त लड़ाई के कारण घरेलू गैस की किल्लत को लेकर प्रशासन द्वारा घरेलू गैस के अवैध उपयोग पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

आरईसीपीडीसीएल ने कल्लम क्षेत्र, उस्मानाबाद, महाराष्ट्र में अंतरराज्यीय विद्युत पारेषण परियोजना और उत्तर प्रदेश में अंतरराज्यीय विद्युत पारेषण परियोजना के लिए एसपीवी सौंपे।

rktvnews

राजस्थान:दौसा के पावटा गांव में धूमधाम से खेली गई ‘डोलची होली’।

rktvnews

लोकसभा से खिसके, राज्यसभा में बमके : बताया कुछ नहीं, छुपाया बहुत कुछ

rktvnews

मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ ने 1,100 अन्नपूर्णा भवनों का लोकार्पण तथा 79,000 उचित दर दुकानों परई-वेइंग स्केल लिंक्ड ई-पॉँस मशीनों के माध्यम से खाद्यान्न वितरण का शुभारम्भ किया।

rktvnews

भोजपुर:चेहल्लुम एवं कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित।

rktvnews

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने व्यापक “डिजिटल विज्ञापन नीति, 2023” को स्वीकृति दी।

rktvnews

Leave a Comment