RK TV News
खबरें
Breaking News

भोपाल:जान की बाजी लगाकर बचाई करंट से जान….।

ऊर्जा मंत्री, एमडी और कलेक्टर ने की युवाओं की सूझबूझ की तारीफ।

RKTV NEWS/भोपाल (मध्यप्रदेश)08 जुलाई।पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत सोनकच्छ कस्बे में रेशम केंद्र की बारबेड फैंसिंग में फैले लीकेज करंट से सोनकच्छ निवासी सत्यम पिता अशोक को भयानक करंट लगा और वे चिपक गए। इसी दौरान मौके से गुजर रहे युवा फरहान पठान और केतन राठौर ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया और स्वयं को करंट से बचाते हुए आईसोलेट तरीके से सत्यम को कुछ सेकंड में ही फैंसिंग में फैले करंट से दूर कर दिया। इसके बाद प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाई। इस तरह दो युवाओं द्वारा जोखिम उठाकर तत्परता से की गई मेहनत से तीसरे युवा की जान बच गई। साहसी युवा फरहान और केतन की ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) अमित तोमर, देवास के कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने तारीफ की है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोमवार को टी.एल. बैठक के दौरान दोनों ही साहसी युवाओं श्री फरहान पठान और केतन राठौर को कलेक्टर कार्यालय ससम्मान बुलाया और सम्मानित किया।
विद्युत वितरण कंपनी के देवास अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि यदि कुछ सेकंड दोनों ही युवा तत्परता नहीं दिखाते और सत्यम को करंट से अलग नहीं करते तो उसकी जान जा सकती थी। डॉ. शर्मा ने बताया कि मौके पर पंद्रह लोग एकत्र थे, लेकिन मात्र दो युवा फरिश्ते के रूप में फैले करंट के बीच पहुंचे और पांच सेकंड में पीड़ित को अलग कर उसकी जान बचाई।

Related posts

गया डीएम डॉ त्यागराजन एसएम ने पत्नी संग किया मतदान।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर उत्पादन क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की दिशा में भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

rktvnews

छत्तीसगढ़:शहीद पत्रकार मुकेश चंद्राकर को ‘लोकजतन सम्मान’, कल 24 जुलाई को रायपुर, प्रेस क्लब में होगा आयोजन, वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश देंगे मुख्य व्याख्यान।

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह गुजरात के गांधीनगर में IFFCO की कलोल इकाई के स्वर्ण जयंती समारोह में शामिल हुए एवं बीज अनुसंधान केंद्र की स्थापना की।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त ने अंकित गुप्ता के आश्रितों के बीच किया किशोरी समृद्धि योजना व राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम के स्वीकृति पत्र का वितरण।

rktvnews

राजस्थान :सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का समापन।

rktvnews

Leave a Comment