RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिमी चंपारण:कालीबाग में मिलीं दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र सहित कई दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियां।

जिला पदाधिकारी स्वयं देवप्रकाश पांडेय के घर पहुँचे और किया अवलोकन।

‘ज्ञान भारतम’ ऐप पर दुलर्भ पांडुलिपियों को कराया अपलोड।

RKTV NEWS/बेतिया ( पश्चिमी चंपारण)07 मई।पश्चिम चम्पारण जिले के काली बाग क्षेत्र में स्थित देवप्रकाश पांडेय के आवास से दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र सहित कई दुर्लभ एवं प्राचीन पांडुलिपियों के मिलने की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई। इस महत्वपूर्ण सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण को लेकर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह स्वयं उनके आवास पहुंचे और पांडुलिपियों का अवलोकन किया।
निरीक्षण के दौरान जिला पदाधिकारी ने पांडुलिपियों की ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्ता पर विशेष चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की प्राचीन पांडुलिपियां हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण और डिजिटलीकरण अत्यंत आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ सकें।
डीएम ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं तकनीकी कर्मियों को निर्देश दिया कि पांडुलिपियों का सुरक्षित तरीके से डिजिटलीकरण सुनिश्चित किया जाए। इसी क्रम में दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र एवं अन्य प्राचीन पांडुलिपियों को भारत सरकार की महत्वपूर्ण डिजिटल पहल ‘ज्ञान भारतम ऐप’ पर अपलोड कराया गया, जिससे इन ऐतिहासिक दस्तावेजों को व्यापक स्तर पर संरक्षित एवं अध्ययन योग्य बनाया जा सके।
जिला पदाधिकारी ने कहा कि पश्चिम चम्पारण ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध जिला रहा है। यहां समय-समय पर ऐसी कई महत्वपूर्ण धरोहरें सामने आती रही हैं, जो भारतीय सभ्यता और ज्ञान परंपरा की गहराई को दर्शाती हैं। उन्होंने आम लोगों से भी अपील की कि यदि उनके पास किसी प्रकार की प्राचीन पांडुलिपि, हस्तलिखित ग्रंथ या ऐतिहासिक दस्तावेज उपलब्ध हों, तो उसकी जानकारी प्रशासन को दें, ताकि उनका संरक्षण एवं डिजिटलीकरण कराया जा सके।
इस अवसर पर जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी राकेश कुमार सहित संस्कृताचार्य कृष्णमोहन प्रसाद, प्रशांत कुमार सहित स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

गिरीडीह:मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त की राजनीतिक दलों संग अहम बैठक, अफवाहों पर न दें ध्यान।

rktvnews

सारण:धान अधिप्राप्ति का लक्ष्य स समय पूर्ण करें – जिलाधिकारी

rktvnews

आरा सांसद ने बजट सत्र के शून्य काल में महाकुंभ में भगदड़ पर हुई मौतों को ले उठाई आवाज।

rktvnews

भोजपुर:फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पीरो पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना:ओज और राष्ट्रीय चेतना के ही नहीं प्रेम और ऋंगार के भी कवि हैं दिनकर : डॉ अनिल सुलभ

rktvnews

प्रशिक्षण से कौशल बढ़ता है और गुणवत्ता में होता है विकास : जस्टिस गौतम चौरड़िया

rktvnews

Leave a Comment