RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:श्री सेवा वैष्णव धाम लोदीपुर वार्षिक महोत्सव में शामिल हुए बड़हरा विधायक।

इंटर कला भोजपुर टाँपर को प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक दे विधायक ने किया सम्मानित।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 जून।कोईलवर प्रखंड के लोदीपुर में रविवार को श्री वैष्णव सेवा धाम का वार्षिक महोत्सव और पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक सह पूर्व मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। बड़हरा विधायक ने महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर एवं ठाकुर जी का दर्शन कर किया।
श्री वैष्णव सेवा धाम के महंत श्री श्री गदाधर दास एवं आयोजक मंडल द्वारा मुख्य अतिथि का अंगवस्त्र, फूलमाला एवं शक्ति का प्रतिक तलवार से भव्य स्वागत किया गया।
बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा इंटर कला भोजपुर जिला टाँपर आरुषि कुमारी को प्रशस्ति पत्र और पारितोषिक मे दो हजार रूपए दे कर सम्मानित किया गया। उसके अलावा समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण काम करने वाले लोगो को भी सेवा धाम द्वारा प्रशस्ति पत्र विधायक के हाथो सौपा गया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि आज लड़कियाँ देश मे सभी क्षेत्रों मे आगे बढ़ कर देश को महान बना रही है।उन्हे जरुरत है हौसला बढाने की। मैं सात बार से बड़हरा विधानसभा का प्रतिनिधित्व कर रहा हूँ और पाँच बार मुझे इसी तापा की भूमि से जीत मिला है।मै हमेशा इस क्षेत्र के लिए भी प्रतिनिधि रहूँगा।कुछ भी जरूरत हो तो क्षेत्र के लोग मुझसे मदद ले सकते है।
कार्यक्रम मे भाजपा मीडिया प्रमुख संजय कुमार सिंह,सुधीर कुमार सिंह,रणवीर प्रसाद स़िह,लव जी,हर्षित,अभिषेक, मंडल,हरिप्रिया आदि सहित सैकड़ो तापा वासी शामिल हुए।

Related posts

13 अक्टूबर 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर:भगवान को भाव चाहिए : आचार्य धर्मेन्द्र

rktvnews

भोजपुर:जवईनिया के पास कटाव निरोधक कार्य का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, युद्धस्तर पर कार्य पूर्ण करने का निर्देश।

rktvnews

चित्तौड़गढ़:स्वाधीनता दिवस समारोह 2024 की आवश्यकता तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित।

rktvnews

चतरा:राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर उपायुक्त एवं अधिकारियों ने अर्पित की श्रद्धांजलि, सर्वधर्म सभा का आयोजन।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

Leave a Comment