RK TV News
खबरें
Breaking News

चित्तौड़गढ़:स्वाधीनता दिवस समारोह 2024 की आवश्यकता तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित।

अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपे।

RKTV NEWS/ चित्तौड़गढ़(राजस्थान )16 जुलाई। स्वाधीनता दिवस समारोह-2024 (15 अगस्त, 2024) को यथोचित ढंग से मनाये जाने हेतु आवश्यक तैयारियों के संबंध में अतिरिक्त जिला कलक्टर राकेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण के सभागार में बैठक का आयोजित की गई। बैठक में समारोह स्थल पर व्यवस्थाएं, यातायात प्रबंधन, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि कार्यक्रमों के आयोजन पर चर्चा की गई एवं विभागवार अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपे। अतिरिक्त जिला कलक्टर ने स्वाधीनता दिवस पर आकर्षक झांकियां बनाने तथा पुरस्कृत होने वाले कार्मिकों के नाम समय पर भिजवाने के निर्देश दिए।
अतिरिक्त जिला कलक्टर ने बताया कि स्वाधीनता दिवस पर उल्लेखनीय कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ठ कार्य, नवाचार आदि करने वाले व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। स्वाधीनता दिवस की पूर्व संध्या पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलक्टर भू. अ. सुरेंद्र सिंह पुरोहित, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबत सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिनेश कुमार मंडोवरा, एसीईओ राकेश पुरोहित, यूआईटी सचिव राजेश मेवाड़ा, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, एवीवीएनएल के अधीक्षण अभियंता एसके सिंह, नगर परिषद आयुक्त रविंद्र सिंह यादव, उपनिदेशक उद्यान शंकर लाल जाट, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, डीओआईटी के संयुक्त निदेशक राजेंद्र सिंघल सहित, उपनिदेशक समाज कल्याण विभाग अशीन शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

पटना:भाकपा-माले के बीएलए-2 विश्वकर्मा पासवान की आपत्ति को चुनाव आयोग ने किया दर्ज: कुणाल

rktvnews

रायपुर : पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय वाजपेयी की प्रतिमा पर सांसद सोनी ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

rktvnews

उत्तर प्रदेश:बागपत व रमाला सहकारी शुगर मिल का हवन पूजन कर पेराई सत्र 2024 -25 का किया गया शुभारंभ।

rktvnews

भागलपुर:प्रशांत किशोर ने पहलगाम में आतंकी हमले की कड़ी निंदा की, बोले – कल की आतंकी घटना बेहद दुखद है, निहत्थे पर्यटकों को गोली मारने वाले आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जरूरत।

rktvnews

भोजपुर:महत्मा बुद्ध की 2568 वी जयंती पर कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

महावारी स्वच्छता दिवस पर कार्यक्रम।

rktvnews

Leave a Comment