RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:पिपरा जयपाल में दलितों पर हमले के पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची भाकपा माले की टीम।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)08 जून।भाकपा माले की एक टीम आज पिपरा जयपाल पहुंची. जहां पिछले 4 जून को एक दलित समुदाय के घर से बारात निकलने से पहले परीछावन करा रहे लोगों पर हमला कर कई लोगों को घायल कर दिया था.उक्त पीड़ित परिवार से मिलने आज भाकपा माले की टीम पिपरा जयपाल पहुंची तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात की.पिपरा जयपाल पहुंचते ही भाकपा माले की टीम के पास गांव वाले पहुंच कर उक्त घटना को विस्तार से बतलाया कि अरविन्द सिंह ने रड़ से जानलेवा हमला कर लड़के के मामा और मां को घायल कर दिया. अरविन्द सिंह के साथ दर्जनों लोग थे जो भद्दी भद्दी गालियां देते हुए महिलाओं के साथ बदसलूकी करने लगे.इसकी सूचना वरिय पुलिस पदाधिकारी को दूरभाष से दी गई थी.
इस संबंध में अनुसूचित जाति जन जाति थाना में मुकदमा दर्ज कराया गया है इस पर भाजपाई गुण्डे पुरे दलित समुदाय को धमका रहे हैं. ग्रामिणों ने भाकपा माले जांच दल को बताया कि 7 जून को ये भाजपाई गुन्डे शेखर राम के घर फिर घुंस गये तथा गाली-गलौज करते हुए मुकदमा वापस लेने की धमकी देने लगे इनका कहना है कि 4 दिन का हम मोहलत दे रहे हैं कि केश उठा लो वरना जान मार देंगे.
भाकपा माले के जांच दल के नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा की आजादी के 78 साल बाद भी दलितों की आजादी को रौंदा जा रहा है उनके परिछावन पर हमले हो रहे हैं और पुलिस मुकदमा दर्ज करने से इन्कार कर दे रही है.भाकपा माले नेता क्यामुद्दीन अंसारी ने कहा कि दलित समुदाय को अपने मन का गीत भी बजाने से रोका जा रहा है जो घोर निंदनीय है
भाकपा जांच दल का कहना है कि पिपरा जयपाल में दलित समुदाय पर हो रहे उत्पीड़न पर रोक नहीं लगी तथा सभी अपराधी 7 दिन के अंदर गिरफ्तार नहीं हुए तो भाकपा माले आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा.
भाकपा माले जांच दल में पीरौटा पंचायत के नेता हरिशंकर साह,विजय यादव, और क्यामुद्दीन अंसारी थे जो पिपरा जयपाल गये थे जहां पर शेखर राम, उर्मिला देवी,रंजु देवी,शांती कुंवर, मनोज पासवान सहित दर्जनों लोगों से बैठ कर बातें की।

Related posts

महाकुंभ का महाराजनीतिकरण: क्या होगा अंजाम?

rktvnews

फुटाब के अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल महामहिम राज्यपाल से पटना में मिला!विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बरकरार रहेगी:कुलाधिपति राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर

rktvnews

मानव जीवन में गृहस्थ आश्रम सर्वश्रेष्ठ : श्री लक्ष्मी प्रपन्न जीयर स्वामी

rktvnews

भोजपुर की जनता और कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के लिए उनके बीच रहना है जरूरी: आर.के.स़िह

rktvnews

देवघर:जलस्रोतों का संरक्षण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकताओं में शामिलःउपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा

rktvnews

बागपत:सांसद की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)की बैठक आयोजित।

rktvnews

Leave a Comment