RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय:महिला संवाद में निरंतर बढ़ती जा रही सभी की सहभागिता।

RKTV NEWS/लखीसराय(बिहार )08 जून।राज्य के गाँव-गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सभी की सहभागिता निरंतर बढ़ती जा रही है।महिलाओं के साथ ही ग्रामीणों की बढती सहभागिता यह दर्शाती है कि लोग अपने अधिकार एवं कर्तव्यों के प्रति सजग हुए हैं और उन्हें लगता है कि इस कार्यक्रम के माध्यम से उठाई गई उनकी इच्छाएं एवं आकांक्षाएं निश्चित तौर पर पूरी होगी ।क्यूंकि यह पहली बार हुआ है कि उनके गाँव के चौपाल पर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है और फिर अन्य योजनाओं और सुविधावों के संचालन हेतु सलाह ली जा रही है l छोटी से लेकर बड़ी मांग को सुचिवद्द किया जा रहा है और कार्यक्रम स्थल पर मौजूद अधिकारी एवं कर्मी मांगों को पूरी करने एवं समस्यायों के समाधान में लग गए हैं l लिहाजा सभी की रूचि कार्यक्रम के प्रति बढ़ रही है l महिला संवाद कार्यक्रम के समापन के कुछ ही दिन शेष है लिहाजा महिलाएं एवं छात्राएं आवश्यकतानुसार अपनी मांग को लेकर आ रही हैं l
महिला सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन की दिशा में बिहार में हुए कार्यों को प्रदर्शित महिला संवाद कार्यक्रम महिलाओं को नई दिशा एवं उनके अधिकारों से भी अवगत करा रहा है l राज्य सरकार की यह पहल राज्य एवं महिलाओं के विकास का पैमाना तय कर रही है l महिला संवाद कार्यक्रम में जीविका दीदियाँ एवं सरकार की योजनाओं से लाभान्वित महिलाएं अन्य महिलाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन रही हैं l महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की सफलता की गाथा लघु फिल्म एवं लीफलेट के माध्यम से महिलाओं तक पहुंचाई जा रही है। नीतीश कुमार, मुख्यमंत्री, बिहार का सन्देश पत्र भी कार्यक्रम में वितरित किया जा रहा है l
लखीसराय जिला में महिला संवाद कार्यक्रम ने महिलाओं एवं छात्राओं को सफलता का सूत्र भी बताते हुए नजर आया l प्रति कार्यक्रम महिलाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी ने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं को आत्मसात करते हुए जीवन में आये बदलाव को प्रदर्शित किया है l जीविका से जुड़कर महिलाएं सशक्त हुई हैं, गरीबी उन्मूलन में सफलता मिल रही है , स्वरोजगार के अवसर बढे हैं , घर-घर में शौचालय बना है, राशन कार्ड बन गया है, आवास योजना के तहत पक्का मकान मिल गया है, आयुष्मान कार्ड बन रहे हैं , आरक्षण की बदौलत बेरोजगारों को नौकरी मिल रही है वही राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभ लेकर महिलाओं और उनके परिवार में खुशहाली आ रही है ,ये सब महिलाओं की जुबानी ही सुनी-सुनाई जा रही है l बड़हिया की अश्मिता सिंह ने बताया कि स्कुल और कॉलेज में मिले विभिन्न प्रकार की प्रोत्साहन योजना के चलते उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं और अब उन्होंने शिक्षक पात्रता परीक्षा भी पास कर ली है l सूर्यगढ़ा के मदनपुर गाँव की कमला देवी ने बताया कि अब घर में शौचालय हो जाने से मान-सम्मान में वृद्धि के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी हुआ है l वो चाहती हैं कि सड़क के किनारे रौशनी की खास व्यवस्था हो ताकि आवागमन एवं सुरक्षा व्यवस्था ठीक रहे l
रविवार को सूर्यगढ़ा प्रखंड में वसंत विहार जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा उरेन गाँव में , दीपक ग्राम संगठन द्वारा छोरा राजपुर गाँव में, सृष्टि ग्राम संगठन द्वारा अलीनगर गाँव में , सूर्यमुखी ग्राम संगठन द्वारा उरेन गाँव में, परिधि ग्राम संगठन द्वारा बरियारपुर गाँव में, रतन ग्राम संगटन द्वारा मोहम्मदपुर गाँव में, साधना ग्राम संगठन द्वारा अरमा गाँव में एवं सावित्री ग्राम संगठन दवारा मदनपुर गाँव में एवं महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Related posts

चतरा:झारखण्ड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा 2023 से सम्बंधित समीक्षात्मक बैठक संपन्न।

rktvnews

मगधकालीन भारत के भातृ देशों को मिलाकर भारत सरकार वृहद भारत फेडरेशन का निर्माण करे : केएन त्रिपाठी

rktvnews

आयुष मंत्रालय विश्व होम्योपैथी दिवस पर वैज्ञानिक सम्मेलन का आयोजन करेगा।

rktvnews

अतीक और अशरफ की प्रयागराज मेडिकल कॉलेज के पास पुलिस बल की मौजूदगी में गोली मार हत्या।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 का उद्घाटन किया।

rktvnews

मोतीहारी:कनीय अभियंता क्षेत्र में किसानों से संपर्क कर योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को प्रेरित करें : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment