
आरा/ भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)31 जनवरी।स्थानीय वीर कुंवर सिंह रमना मैदान के मुख्य द्वार पर राष्ट्रीय सवर्ण क्रांति सेना के बैनर तले यूजीसी के काला कानून के विरोध में एक दिवसीय धरना का आयोजन किया गया एवं अपनी मांगों को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सुपुर्द किया।धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम सिंह ने किया।
धरना स्थल पर बोलते हुए बगवां पंचायत के पूर्व मुखिया बिनोद सिंह,सेवानिवृत फौजी अर्जुन सिंह,पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता इंदु भूषण तिवारी,सेना के प्रदेश सचिव संजय शुक्ला,जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष निखिल सिंह,प्रदेश सलाहकार हरेंद्र सिंह एवं मनोज सिंह,जिला युवा संगठन मंत्री रणजीत पांडे,भोजपुर जिला सचिव अजय सिंह, भरत सिंह सहयोगी,नागमणि सिंह,रमन कुमार सिन्हा आदि ने नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर जबरदस्त प्रहार करते हुए कहा कि ये दोनों गुजराती देश को गृह युद्ध की तरफ धकेल रहे हैं चूंकि उनकी मंशा है कि दलित महादलित,पिछड़ों आदि के वोटो को गोलबंद करके बंगाल , यूपी आदि का चुनाव जीत जाएं।वक्ताओं ने कहा की पहले हमारे बीच भाई चारे का रिश्ता था।
सवर्ण या पिछड़ों के बच्चे एक साथ रहकर शिक्षा ग्रहण करते थे लेकिन भाजपा ने ऐसा काला कानून लाकर समाज में विध्वंस पैदा करने की कोशिश की है जिसे सवर्ण समाज माफ़ नहीं करेगा।भाजपा की गोद में बैठे सवर्ण समाज के सांसद ,विधायक पर भी वक्ताओं ने जमकर कटाक्ष किया।
धरना में शामिल प्रमुख लोगों में गौतम सिंह,कुणाल तिवारी, कृष्णा सिंह,जितेंद्र कुमार सिंह,संजय शुक्ला,निलेश कुमार,आर्यन कुमार सिंह,शिवकेश्वर सिंह,बिमलेश सिंह, रामाकांत सिंह,अनिल तिवारी, हरखेन सिंह,नवीन पांडे,बिनोद सिंह,संजीत उपाध्याय आदि थे।धरना के पूर्व सेना के लोगों द्वारा कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
