RK TV News
खबरें
Breaking Newsरक्षा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह यूनाइटेड किंगडम (यूके) जाएंगे और अपने समकक्ष रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ रक्षा और सुरक्षा विषयों पर चर्चा करेंगे।

नई दिल्ली/07 जनवरी।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 08 जनवरी, 2024 को लंदन, यूनाइटेड किंगडम (यूके) के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। उनके साथ रक्षा मंत्रालय का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल होगा, जिसमें रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ), सेवा मुख्यालय, रक्षा विभाग, और रक्षा उत्पादन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
अपने दौरे के दौरान, रक्षा मंत्री यूनाइटेड किंगडम (यूके) के रक्षा राज्य सचिव ग्रांट शाप्स के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। उनसे रक्षा, सुरक्षा और औद्योगिक सहयोग के व्यापक विषयों पर चर्चा होने की आशा है।
राजनाथ सिंह के ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करने और विदेश, राष्ट्रमंडल और विकास मामलों के राज्य सचिव डेविड कैमरन के साथ बैठक करने की भी आशा है। वह यूनाइटेड किंगडम (यूके) रक्षा उद्योग के सीईओ और उद्योग जगत के नेतृत्‍व के साथ भी बातचीत करेंगे और वहां भारतीय समुदाय से मिलेंगे।

Related posts

29 जुलाई 23 दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

भोजपुर :गडहनी उप प्रमुख के पद पर पुष्पा देवी काबिज।

rktvnews

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय स्थित आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से प्रदेश में हो रही अतिवृष्टि की जानकारी ली।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग : 27 जुलाई 24

rktvnews

देवघर:नुक्कड़ नाटक के माध्यम से “सेवा का अधिकार सप्ताह” कार्यक्रम की जानकारी से ग्रामीणों को कराया जा रहा है अवगत।

rktvnews

बक्सर:एकलव्य राज्य आवासीय वॉलीबॉल (बालक) प्रशिक्षण केन्द्र बक्सर के संचालन समिति की बैठक।

rktvnews

Leave a Comment