आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 20 मई। स्थानीय शिवगंज दुर्गा मंदिर के पास भीषण गर्मी को देखते हुए जरुरतमंद लोगों के बीच चित्रांश डॉ बाला जी श्रीवास्तव द्वारा तौलिया का वितरण किया गया। सचिव सूरज कुमार सिन्हा ने इस पुनीत कार्य की सराहना करते हुए कहा कि डॉ वाला जी से प्रेरणा लेने की जरूरत है।वे समय समय पर सामाजिक कार्य करके चित्रांश परिवार का मान बढ़ाते हैं। कोषाध्यक्ष श्री जमुना प्रसाद जी ने कहा कि डॉ वाला जी का समाज से भावनात्मक जुड़ाव है। डॉ कुमार निर्मल ने कहा कि डॉक्टर साहब को समाज सेवा करना विरासत में मिला है।इस अवसर पर डॉ ब्रजेश कुमार डॉ रवि कुमार, डॉ रमेश कुमार कर्ण। डॉ तारकेश्वर शरण सिन्हा, शंकर कुमार सिन्हा , मिथिलेश कुमार सिन्हा,मोहन जी उपस्थिति हुए। तौलिया मिलने पर जरुरतमंद लोगों में उत्साह का संचार हुआ। उन्होंने चित्रांश परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
