RK TV News
खबरें
Breaking Newsराष्ट्रीय

भोजपुर:जिसका जितना नुकसान उसे उतना मिले मुआवजा: सांसद सुदामा प्रसाद

भाकपा- माले ने जवनियां गांव में हो रहे काटाव और जिले के उत्तरी दिशा में आई बाढ़ के सवाल पर जिलाधिकारी के समक्ष दिया धरना।

धरना में आरा सांसद सुदामा प्रसाद हुए शामिल।

धरना पूर्व सांसद ने जवनियां गांव का किया दौरा, काटाव व चल रहे राहत कार्य का लिया जाएजा।

गंगा के किनारे कंक्रीट के ठोकर बांध का हो निर्माण।

जवनियां के लोगों ने कहा हमे पैसा नही जमीन व आवास चाहिए।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा) 26 जुलाई।आज भाकपा – माले ने जवनियां गांव में हो रहे काटाव और जिले के उत्तरी दिशा में आई बाढ़ के सवाल पर जिलाधिकारी के समक्ष धरना दिया।
शाहपुर प्रखंड के जवनिया गांव के बाढ़ से प्रभावित विस्थापितों को बसाने, उन्हें आवास के लिए जमीन, जिनकी जितनी क्षति हुई उनको उतना मुआवजा मिले, मछली पालन व परवल की खेती में हुए नुकसान का मुआवजा, आगे कृषि कार्य के लिए ब्याज मुक्त लोन, रोजगार के लिए व्यवस्था, और 6 माह तक खाने की व्यवस्था और बड़हरा,आरा मुफ्फसिल,कोईलवर के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के बीच बाढ राहत तेज करने,ठोकर बांध के निर्माण में हुए गुणवत्ता की जांच करने,फसल क्षति का मुआवजा देने, पीने के लिए पानी की व्यवस्था करने,बच्चों को दुध की व्यवस्था ,समुचित लाइट की व्यवस्था , पशु के लिए चारा की व्यवस्था ,सभी विस्थापितों को रहने के प्लास्टिक की व्यवस्था ,मेडिकल टीम की व्यवस्था करने की गारंटी करने और जिले में बिजली व्यवस्था ठीक करने सहित अन्य मांगों को लेकर आज भोजपुर जिलाधिकारी के समक्ष विशाल एकदिवसीय धरना आयोजित किया गया। धरने में आरा सांसद सुदामा प्रसाद सहित कई नेता कार्यकर्ता व सैंकड़ों की संख्या में बाढ़ पीडित शामिल हुए।
धरना के पूर्व सांसद ने जवनियां गांव का दौरा किया और
कटाव व चल रहे राहत कार्य का जायजा लिया । उपस्थित जनता ने अपने सांसद के समझ अपनी समस्या रखी। लोगों ने कहा की सुरक्षित जगह जाने और अपने सामान को ले जाने के लिए कोई गाड़ी की व्यवस्था नही है। बच्चों के लिए दूध, पशु के लिए चारा, स्थायी मेडिकल टीम, शौचालय की व्यवस्था नही है। बिजली केवल 10 बजे तक ही मिलती है जिसके कारण रात में बहुत कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
धरना को सम्बोधित करते हुए सासंद सुदामा प्रसाद ने कहा कि आज मैं जवनियां गया था। पूरा गांव गंगा में समा गया है। मैंने पिछले साल ही लोकसभा में ठोकर बांध बनाने की आवज उठाई थी। लेकिन ठोकर बाध बनाने का औपचारिकता किया गया।
नीतीश सरकार कहती है कि सरकार के बजट का पैसा पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। लेकिन इतनी बजट बनती है क्या हो जाता है? उन्होंने कहा की ये बजट अडानी अम्बानी को जाता है।
जवनियां अब केवल जवनियां का मामला नही है यह जिला का सवाल है कि जिला कैसे बने। उन्होंने कहा कि यहाँ के लोगों का जितना नुकसान हुआ है उतना मुआवजा मिलना चाहिए। सभी को जमीन और आवास बनाने के लिए उन्हें उनके घर के अनुसार पैसा दिया जाए। ये नही हो की केवल 1लाख 20 हजार देकर अपना पीछा छुड़ा लिया जाए।
उन्होंने कहा कि हम और हमारी पार्टी तब तक इस आंदोलन को जारी रखेंगे जबतक जवनियां, मनिराय का टोला, अचरज का टोला, सहित सभी का मांग पूरा न हो जाए।
उन्होंने एस आई आर पर बोलते हुए कहा कि जिस वोट से मुख्यमंत्री और प्रधनमंत्री बने हुए हैं उन्हीं का वोट अवैध बता रहें हैं।जिसके खिलाफ हम लोग सडक़ से सदन तक संघर्ष कर रहें हैं।
हरेंद्र सिंह ने कहा कि जवनिया गांव के गंगा में विलीन होने का जिम्मेदार सरकार है। पूर्व में ही अभियंताओ ने कहा था कि इस गांव को यहां से शिफ्ट कर दूसरे जगह बसाया जाए। लेकिन आज तक सरकार इस योजना पर ठोस कदम नहीं उठाया। लेकिन सरकार खनापूर्ती करती रही है।
धरना के अंत मे सांसद सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल ने जिलापदधिकारी के प्रभार में डीडीसी से मुलाकात की। प्रतिनिधि मंडल में सांसद सुदामा प्रसाद, हरेंद्र सिंह शाहपुर प्रखण्ड सचिव, विद्यावती देवी, संतोष राम, निजी सहायक चन्दन कुमार शामिल थे।
धरना को सम्बोधित करने वाले में मुख्य रूप से सुदामा प्रसाद,विजय ओझा इंदू सिंह,हरेंद्र सिंह सुधीर कुमार सिंह,क्यामुदीन अंसारी,नंद जी,विष्णु ठाकुर, संगीता सिंह,जयशंकर प्रसाद,झक्कड बिंद,संतोष राम,दीपक रवानी,सुरेश प्रसाद सिंह,भीम पांडे,रणधीर कुमार,रौशन कुशवाहा, बालमुकुंद चौधरी विशाल कुमार,अमित कुमार बंटी, विद्यावती देवी,चिंता देवी,हरे राम गौड़ आदि सैकड़ों लोग शामिल थे!
अध्यक्षता विजय ओझा और संचालन दिलराज प्रीतम ने किया।

Related posts

व्यंग्य:हमसफर फ्लाईओवर और गुमशुदा चौराहे🤓

rktvnews

कोयला मंत्रालय द्वारा इंद्रप्रस्थ पार्क, सराय काले खां में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ थीम के अंतर्गत वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया।

rktvnews

केंद्रीयमंत्री आर के सिंह को टक्कर देंगे सुदामा प्रसाद,लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भाकपा-माले प्रत्याशियों की सूची जारी।

rktvnews

नारनौल:यदि इन्सान में नैतिकता नहीं तो सम्पत्ति, पैसा, उपलब्धि, प्रतिष्ठा, सम्मान, पद कुछ मायने नही रखते : विपिन शर्मा

rktvnews

मध्यप्रदेश:बगैर जरूरी कारण बिजली आपूर्ति बंद होने पर होगी कार्रवाई-ऊर्जा मंत्री तोमर

rktvnews

आकाशवाणी और संस्कृति मंत्रालय ने शास्त्रीय संगीत श्रृंखला: ‘हर कंठ में भारत’ के लोकार्पण के लिए हाथ मिलाया।

rktvnews

Leave a Comment