RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत लोहाघाट(चंपावत) के सीमांत ग्राम ठाटा में रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया।

देहरादून/उत्तराखंड 10 फरवरी।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज “गांव चलो अभियान” के अंतर्गत लोहाघाट(चंपावत) के सीमांत ग्राम ठाटा में रात्रि चौपाल में प्रतिभाग किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से जन संवाद कर उनकी समस्याओं को भी सुना। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आयुष्मान योजना लाए। जिसके अंतर्गत गरीबों को ₹5 लाख तक का निःशुल्क इलाज मिल रहा है।उन्होंने कहा कि जहां पहले पैदल चलकर जाना पड़ता था वहां आज गांव-गांव में सड़क पहुँच गयी है। उन्होंने कहा कि जनपद चंपावत को आदर्श जनपद बनाए जाने हेतु कई विकास कार्य किए जा रहे हैं। ताकि यह जनपद राज्य के साथ-साथ पूरे देश में एक आदर्श जिले की मिसाल बने। आज उत्तराखण्ड को आदर्श बनाने हेतु चंपावत जिले से शुरुआत हुई है। इसके पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी ने ठाटा गांव के मां भगवती मंदिर में पूजा अर्चना कर जनपद व प्रदेश की सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने गांव में बने होमस्टे में आज रात्रि विश्राम कर ग्रामीणों को स्वरोजगार का संदेश दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में होमस्टे को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा सब्सिडी दी जा रही है।
इस अवसर पर सांसद अजय टम्टा, ग्राम प्रधान ठाटा मोहित पाठक आदि मौजूद थे।

Related posts

सीतामढ़ी:लखनदेई नदी की सफाई में खुद उतरे डीएम रिची पांडेय, श्रमदान से दिया स्वच्छता का संदेश।

rktvnews

भोजपुर:नितिन नवीन के भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर बड़हरा विधायक ने दी बधाई।

rktvnews

भारत ने जिनेवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) की 353वीं शासी निकाय की बैठक में भाग लिया।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हैदराबाद में ‘विंग्स इंडिया 2026’ कार्यक्रम को संबोधित किया।

rktvnews

इंदौर:नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी एवं ग्रीवा कैंसर की पेप स्मीयर जाँच का शिविर प्रारंभ।

rktvnews

चतरा:उपायुक्त अबु इमरान लापरवाह व नियम का उलंघन करने वाले पैक्सों पर हुएं सख्त,कहा पैक्सों से समतुल्य राशि का करें वसूली!नहीं तो संलिप्त अधिकारी व पैक्स संचालकों के ऊपर होगी कार्रवाई।

rktvnews

Leave a Comment