आरा/भोजपुर 29 अक्टूबर। 74 आंदोलन के वरीय सहयोगी, रेड क्रॉस सोसाइटी के वरीय सदस्य और उप संरक्षक जनाब सरफराज अहमद खान को सामाजिक कार्यों में विशेष सहयोग और अभिरुचि के लिए सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम महादेव हनुमान मंदिर के अध्यक्ष डॉक्टर दिनेश प्रसाद सिंह सह पूर्व सचिव रेडक्रॉस एवं रेड क्रॉस सोसायटी की सचिव डॉक्टर विभा कुमारी द्वारा साल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
बताते चले की सरफराज अहमद खान वीर कुंवर सिंह स्मारक समिति रमना मैदान के अध्यक्ष हैं ,सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं और पूरा जीवन सेवा के लिए समर्पित है । महादेवा हनुमान मंदिर से जुड़े हुए हैं, इन्होंने रेड क्रॉस सोसायटी के लिए एक कॉफीन बॉक्स, लगभग पचहत्तर हजार रुपए का उपकरण अनुदानित किया है जो शव को सुरक्षित रखने के काम में आता है। ये एल एल बी डिग्री धारक हैं। उनकी पत्नी सबीहा बानो अवकाश प्राप्त प्रधानाध्यापिका है।अल हफीज कॉलेज कैम्पस, पुरानी पुलिस लाइन में इनका निवास स्थान है।
सम्मानित करने के बाद डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि सकारात्मक, सहयोगात्मक और अपने अनुभव का सदैव लाभ देने वाले सदस्य को सम्मानित करने से आत्मिक संतुष्टि मिलती है।
previous post
