RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:दिशा द्वारा आरा सदर प्रखंड से 2 बालश्रमिकों को कराया गया बिमुक्त।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)05 जून। बुधवार को धावा दल की टीम ने एक्सेस टू जस्टिस प्रोग्राम के तहत समाजिक संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर और श्रम संसाधन विभाग, भोजपुर और स्थानीय पुलिस के सहयोग से ठाकुर बाड़ी अनाईठ के पास से 2 बाल श्रमिकों को विमुक्त कराकर बाल कल्याण समिति भोजपुर में प्रस्तुत किया गया और नियोजक मनोज कुमार पंडित पर प्राथमिक दर्ज कराया गया। बाल श्रम से लिप्त बालश्रमिक को मुक्त कराने के लिए आरा सदर के बिहारी मिल और अनाईठ के पास धावा दल की टीम ने जगह जगह पर छापेमारी किया। इस दौरान सरोज डेंटर, ठाकुर बाड़ी, अनाईठ आरा से दो बालश्रमिकों को विमुक्त कराया गया।
इस धावा दल की टीम में हेमंत कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी आरा सदर, ज्योति कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उदवंतनगर, सुगीता कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कोईलवर, सौरभ कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी अगिआंव, और संस्था दिशा एक प्रयास, भोजपुर से रजत कुमार एवं स्थानीय पुलिस शामिल थे।

Related posts

झारखंड:चतरा:सिमरिया व चतरा विधानसभा क्षेत्र के माइक्रो ऑब्जर्बर व सहायतार्थ कर्मी / पर्यवेक्षक को दिया गया प्रशिक्षण।

rktvnews

दरभंगा:नीलाम-पत्र वाद एवं राजस्व से संबंधित मामलों की हुई समीक्षा।

rktvnews

रेल थाने ने चोरी गए मोबाइल को किया बरामद!अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल।

rktvnews

मुजफ्फरपुर में ₹85.03 करोड़ की लागत से ओसम डेयरी लगाएगी इकाई; 200 से अधिक रोजगार होंगे सृजित।

rktvnews

सफलता की कहानी।

rktvnews

गिरीडीह:पुण्यतिथि पर महात्मा गांधी को अर्पित की गई श्रद्धांजलि।

rktvnews

Leave a Comment