RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:SIR के जरिए गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटा जा रहा है: सांसद सुदामा प्रसाद

SIR के नाम गरीबों का नाम मतदाता सूची के काटने के खिलाफ भाकपा-माले का एकदिवसीय धरना।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर )25 सितंबर।SIR के नाम पर गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटने के खिलाफ भाकपा-माले ने आरा अनुमंडलाधिकारी के समक्ष विशाल एकदिवसीय धरना आयोजित किया!धरना में सैकड़ों लोगों ने SIR के नाम गरीबों का नाम मतदाता सूची से काटना बंद करो,SIR वापस लो आदि नारेबाजी की!
धरना को सम्बोधित करते हुए भाकपा-माले के केंद्रीय कमेटी सदस्य व आरा सांसद सुदामा प्रसाद ने कहा कि विशेष मतदाता पुनरीक्षण की प्रक्रिया के तहत हमारी पार्टी संगठन व बीएलए ने समय-समय पर अनेक दावे और आपत्ति दर्ज की है हमारी ओर से विभिन्न स्तरों के निर्वाचन कार्यालयों को SIR में पारदर्शिता बरतने की अपील भी की जाती रही है! इस संबंध में चिंताजनक नए तथ्य और आशंकाएं लगातार सामने आ रही हैं!हमारी पार्टी ने निम्नलिखित बिंदुओं पर चुनाव आयोग को गंभीर हस्तक्षेप करने की मांग की है!हमारी पार्टी ने पाया कि भाजपा अपने विधायक,बीएलए व फर्जी आवेदकों के जरिए SIR के तय नियम का उल्लंघन करते हुए ड्राफ्ट मतदाता सूची से गरीबों विशेष कर दलितों,अतिपिछड़ों,पिछड़ों, मुसलमानों व वाले और इंडिया गठबंधन के समर्थकों के नाम अवैध तरीके से काटने में लगी है!उदाहरण स्वरूप आरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक अमरेंद्र प्रताप सिंह ने बूथ नंबर 368 एवं 369 के 220 गरीब (मुसहर जाति) मतदाताओं का नाम हटाकर उन्हें संदेश विधानसभा में स्थानांतरित करने का आवेदन दिया है इसी तरह बुथ नंबर 156 पर भाजपा बीएलए मनीष कुमार ने 93 गरीबों का नाम काटने का आवेदन दिया है! तरारी विधानसभा क्षेत्र में अवैध तरीके से सादे पन्ने पर ड्राफ्ट सूची से ऐसे ही नाम को काटने के आवेदन भाजपा के जरिए दिलवाए जा रहे हैं!हमारी एक पुरानी रिपोर्ट के अनुसार 19 बुथों से 169 नाम काटने के आदेश दिए गए हैं!इन उदाहरणों से स्पष्ट है कि भाजपा बड़े पैमाने पर वैध विरोधी नाम सूची से काटने की साजिश में लगी हुई है इसका संज्ञान लेते हुए इस पर तत्काल रोक लगाई जाए और दोषी भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्रवाई की जाए!
उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में चकित करने वाला तथ्य भी है कि भाजपा द्वारा दिए जा रहे इन अवैध आवेदनों पर निर्वाचन विभाग अपने पदाधिकारी को अग्रेतार कार्रवाई के लिए निर्देशित भी कर रहा है!परिणाम स्वरूप आवेदनों के साथ बीएलओ ड्राफ्ट सूची के मतदाताओं के पास जांच के लिए पहुंच जा रहे हैं या बिना पहुंचे अपने विवेक से अनुशंसा भी कर रहे हैं आरा का बुथ नंबर 156 इसका एक उदाहरण है स्पष्ट है कि भाजपा के साथ निर्वाचन पदाधिकारी के एक हिस्से की मिलीभगत है और वैध विरोधी मतदाताओं के नाम काटने का गुप्त अभियान चला रहा है।इसलिए हमारी पार्टी की मांग है कि विभिन्न स्तरों के ऐसे पदाधिकारियों को चिन्हित कर इन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए इन्हें निर्वाचन कार्य से हटाया जाए!
उन्होंने आगे कहा कि हमें अनेक ऐसी शिकायतें मिल रही है कि जिनमें वरीयता के तय नियमों का उल्लंघन करते हुए भाजपा समर्थक सेक्टर मजिस्ट्रेट और पीठासीन पर पदाधिकारियों की नियुक्तियां बड़े पैमाने पर जारी है!यह नियमों का घोर उल्लंघन है जिसे खुद जिला निर्वाचन आयोग अंजाम दे रहा है!इसलिए इस पर तत्काल अविलंब रोक लगाते हुए वरीयता व अन्य तय नियमानुसार अहर्ताओं के आधार पर निष्पक्ष सेक्टर मजिस्ट्रेट व पीठासीन पदाधिकारी की नियुक्ति की जाए और इसकी समग्र सूची सार्वजनिक की जाए!
धरना का संचालन भाकपा-माले नगर सचिव सुधीर कुमार सिंह ने किया!धरना के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने अनुमंडलाधिकारी के मिलकर मांग पत्र सौपा!धरना में भाकपा-माले केंद्रीय कमेटी सदस्य अभ्युदय राज्य कमेटी सदस्य विजय ओझा,राज्य कमेटी सदस्य क्यामुद्दीन अंसारी,आइसा राज्य सचिव शब्बीर कुमार,बंगाल के पार्टी राज्य कमेटी सदस्य नीलाशीष बोस,जिला कार्यालय सचिव दिलराज प्रीतम,शिवमंगल सिंह यादव,विष्णु ठाकुर,नंदजी राम,ऐपवा नगर अध्यक्ष शोभा मंडल,ऐपवा नगर सचिव संगीता सिंह,अमित कुमार बंटी,दीनानाथ सिंह,बालमुकुंद चौधरी,अजय गांधी, सुधीर यादव,विकास कुमार,राजेंद्र यादव,रौशन कुशवाहा,रणधीर कुमार राणा,जनार्दन गोड़,हरिशंकर साह,कामता बिंद,राजेश कुमार आदि सैकड़ों लोग शामिल थे!

Related posts

भोजपुर:तपेश्वर सिंह टीचर्स ट्रेंनिंग कॉलेज में डीएल एड सत्र का हुआ शुभारंभ।

rktvnews

कोडाइकनाल सौर वेधशाला ने सूर्य के अध्ययन के 125 वर्ष पूरे होने पर उत्सव मनाया।

rktvnews

दूरसंचार विभाग ने ईएसटीआईसी 2025 में भारत के दूरसंचार नवाचार और 6G विजन को प्रदर्शित करते हुए ‘डिजिटल संचार’ पर विषयगत सत्र की अध्यक्षता की।

rktvnews

भोजपुर:चुनाव बढ़िया तभी होगा जब उसकी तैयारी होगी बढ़िया:जिलाधिकारी ,भोजपुर

rktvnews

भारतीय नौसेना के दिवंगत एडमिरल रोनाल्ड लिंसडेल परेरा, पीवीएसएम, एवीएसएम (सेवानिवृत्त) को श्रद्धांजलि अर्पित की गई: बेंगलुरु में 25-27 मई को शताब्दी समारोह।

rktvnews

बिहार :मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों से किया संवाद ,गांवो के विकास में जीविका दीदियों की उप्लब्धियों की तारीफ की।

rktvnews

Leave a Comment