RK TV News
खबरें
Breaking News

देवघर:उपायुक्त के निर्देशानुसार जनता दरबार का किया गया आयोजन।

जनता की समस्याओं का समाधान को लेकर जनशिकायत कोषांग प्रभारी ने संबंधित अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश।

जनता दरबार के माध्यम से किया ऑन द स्पॉट कई समस्याओं का समाधान।

RKTV NEWS/देवघर ( झारखंड)18 अक्टूबर।जिलावासियों के समस्याओं के समाधान और त्वरित निष्पादन को लेकर उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जनशिकायत कोषांग प्रभारी ओम प्रियदर्शी की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। साथ ही मौके पर जिलास्तर के सभी अधिकारी व कर्मी उपस्थित थे, ताकि ऑन द स्पॉट समस्याओं का समाधान संबंधित विभाग द्वारा किया जा सके। इसके अतिरिक्त जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने जनता दरबार में भू-अर्जन व मुआवजा भुगतान से संबंधित, अनुकम्पा, बिजली बिल माफी, झारखण्ड मुख्यमंत्री मईंया सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, भू-राजस्व, पेंशन, आवास से जुड़े मामलों को जिला परिवहन पदाधिकारी के समक्ष रखा। साथ ही जनशिकायत कोषांग प्रभारी द्वारा वहां उपस्थित सभी लोगों से एक-एक कर उनकी समस्याएँ सुनी गयी एवं आश्वस्त किया गया कि संज्ञान में आए हुए सभी शिकायतों की जाँच कराते हुए जल्द से जल्द सभी का समाधान किया जाएगा।
इसके अलावे जनता दरबार के दौरान विभिन्न आवेदन शिकायत के रूप में आये, जो कि जिले के विभिन्न विभागों से संबंधित थे। ऐसे में जनता दरबार में सभी शिकायतकर्ता की समस्याएँ को सुनने के पश्चात ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निदेशित किया गया कि सभी आवेदनों का भौतिक जांच करते हुए, उसका समाधान जल्द से जल्द करें। इसके अलावे उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक सप्ताह के अंदर अपना प्रतिपुष्टि उपायुक्त कार्यालय को समर्पित करें, ताकि शिकायतों के निष्पादन की निगरानी की जा सके।
इस दौरान उपरोक्त के अलावे जिला कृषि पदाधिकारी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी, संबंधित विभाग के अधिकारी व कर्मी आदि उपस्थित थे।

Related posts

भोजपुर:साप्ताहिक कार्यक्रम रागभोग में रीतिका ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन।

rktvnews

नई दिल्ली:केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड्स ब्यूरो के साथ तीन नए आपराधिक कानूनों के कार्यान्वयन पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।

rktvnews

राजस्थान उच्च न्यायालय में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस।

rktvnews

स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास आयोजित साथ में हुआ चूड़ा दही भोज।

rktvnews

बेतिया:शांति, सौहार्द के साथ मनाएं नागपंचमी एवं महावीरी झंडा त्योहार : जिलाधिकारी

rktvnews

सीडीएस ने रण संवाद में विशेष बलों के संचालन और एयरबोर्न एवं हेलीबोर्न अभियानों के लिए संयुक्त सिद्धांत जारी किए।

rktvnews

Leave a Comment