RK TV News
खबरें
Breaking Newsसाहित्य

भोजपुर:झारखंड के शिष्टमंडल ने किया भिखारी ठाकुर को नमन।

RKTVNEWS/आरा ( भोजपुर)17 जुलाई।स्थानीय पटेल बस पड़ाव परिसर स्थित भिखारी ठाकुर सांस्कृतिक मंच का आज जमशेदपुर टाटा क्षेत्र के सम्पूर्ण भोजपुरी विकास मंच के महामंत्री प्रदीप सिंह भोजपुरिया के नेतृत्व में आए एक शिष्टमंडल ने भिखारी ठाकुर, बिस्मिल्ला खाँ और बाबु ललनजी की प्रतिमा पर नमन किया। साथ ही भिखारी ठाकुर सामाजिक शोध शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष सह पत्रकार नरेंद्र सिंह से सांस्कृतिक मंच की गतिविधियों पर विचार-विर्मश किया। संस्थापक अध्यक्ष ने शिष्ट मंडल को बताया की भोजपुर सह बक्सर के एमएलसी राधा चरण साह के विकास निधि से मंच के ऊपर ढलाई कार्य व सौंदरीयकरण होगा।इसके लिए श्री साह ने अपने निजी सचिव रमेश सिंह के द्वारा जानकारी दी है। शिष्टमंडल ने माना की भोजपुरी की अस्मिता की लड़ाई में अगर भोजपुरी की संस्थाएँ एक जुटता बना ले तो भोजपुरी भाषा को आठवीं अनुसूचि में शामिल होने से कोई रोक नहीं सकता। शिष्ट मंडल ने बिना सरकारी अनुदान के तथा जन सहयोग के बल पर जो गतिविधियाँ चला रहा है वह प्रशंसनीय है। शिष्ट मंडल ने भी मंच के विकास में सहयोग का आश्वासन दिया। शिष्टमंडल में जमशेदपुर (झारखण्ड) के कौशलेस कुमार, श्याम सुन्दर पान्डेय, प्रमोद तिवारी थे।

Related posts

कैडेट प्रशिक्षण पोत का निर्माण।

rktvnews

राजस्थान: जयपुर:लंबित राजस्व वादों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: जिला कलक्टर

rktvnews

सथवारो: अदाणी फाउंडेशन का भारतीय कला और शिल्प को पुनर्जीवित करने का प्रयास।

rktvnews

भोजपुर के शाहपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान हुए रोङेबाजी में प्राथमिकी दर्ज ।

rktvnews

मुजफ्फरपुर: नेहरू युवा केंद्र ने आयोजित किया युवा संसद कार्यक्रम।

rktvnews

लातेहार:झारखंड राज्य फसल राहत योजना (JRFRY) 2023 अंतर्गत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का किया गया आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment