RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर : श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय का दूसरा स्थापना दिवस समारोह आयोजित।

श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय के द्वितीय स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम

शाहपुर/भोजपुर (राकेश मंगल सिन्हा) 14 अप्रैल। भोजपुर जिला के शाहपुर प्रखंड स्थित श्री त्रिदण्डी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर का द्वितीय स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। समारोह की शुरुआत वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय आरा के कुलानुशासक लाल बाबू सिंह, वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र के स्नातकोत्तर विभाग के विभागाध्यक्ष अवध बिहारी सिंह, कुलानुशासक सह राज्यपाल नामित सदस्य संतोष तिवारी, श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गौतम नगर के प्राचार्य प्रो (डा) गुलाब फलहारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। महाविद्यालय के  प्राचार्य प्रो (डा) गुलाब फलाहारी ने कहा कि हम लोगों ने इस महाविद्यालय को सींचने का काम किया है। सुदूरवर्ती दियारा क्षेत्र मे इस महाविद्यालय के होने से अब इस क्षेत्र की लङकियों को 40  किलोमीटर दूर आरा नहीं जाना पङेगा। महाविद्यालय मे विभिन्न विषयों की पढ़ाई शुरू करने की मांग की गई। समारोह की अध्यक्षता श्री त्रिदंडी देव राजकीय डिग्री महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो (डा) गुलाब फलहारी तथा संचालन भौतिकी विभाग की डा आस्था कुमारी ने किया। धन्यवाद ज्ञापन नवीन चंद्र शर्मा ने किया।

Related posts

बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेन्द्र शर्मा भोपाल में 14 से 17 सितम्बर को सुनाएंगे हनुमंत कथा।

rktvnews

बक्सर:डीएम ने पंचायत सरकार भवन केसठ में लगाया जनता दरबार।

rktvnews

भोजपुर:लोजपा( रा ) ने किया प्रखंड स्तरीय किसान पंचायत एवम कृषि नीति पर चर्चा का आयोजन।

rktvnews

ये समय रिश्ता निभाने का नहीं, IICC को बचाने का है: डॉ अनूप श्रीवास्तव

rktvnews

दरभंगा:वन नेशन वन राशन कार्यशाला का हुआ आयोजन।

rktvnews

पटना:रंगों के त्योहार होली मे खूब रंग बरसे।

rktvnews

Leave a Comment