RK TV News
खबरें
Breaking Newsश्रृद्धांजलि

बिहार: नीतीश कुमार ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर व्यक्त की शोक संवेदना,राजकीय सम्मान के साथ अंत्येष्टि के दिए निर्देश।

RKTV NEWS/पटना ( बिहार)06 नवंबर।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोक गायिका शारदा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा की बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा जी का निधन दुःखद। वे मशहूर लोक गायिका थीं। उन्होंने मैथिली, बज्जिका, भोजपुरी के अलावा हिन्दी गीत भी गाये थे। उन्होंने कई हिन्दी फिल्मों में भी अपनी मधुर आवाज दी थी। स्व० शारदा सिन्हा जी के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गाने बिहार और उत्तर प्रदेश समेत देश के सभी भागों में गूंजा करते हैं। उनके निधन से संगीत के क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनकी आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
नीतीश कुमार ने कहा की बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व० शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। उनके पार्थिव शरीर को वायुयान से पटना लाने और सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Related posts

मसूरी के राष्ट्रीय सुशासन केंद्र में श्रीलंका के समाजवादी गणराज्य के सिविल सेवकों के लिए दूसरा क्षमता निर्माण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ।

rktvnews

मध्यप्रदेश:मुख्यमंत्री ने विजय दिवस के शहीदों को किया नमन।

rktvnews

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के लाल किले से 79वें स्वतंत्रता दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।

rktvnews

नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन बरौनी ने चौथे राष्ट्रीय जल पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ उद्योग श्रेणी में शीर्ष स्थान हासिल किया।

rktvnews

भोजपुर:बंगाल की जनता ने बंगाल को बांग्लादेश बनने से रोक लिया : शिवेश राम

rktvnews

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने अरुण जेटली की जयंती पर उन्हें याद किया।

rktvnews

Leave a Comment