RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर: आरा की जनता के अधूरे पड़े कार्यों को पूरा करना एकमात्र लक्ष्य: आनंद रमन उर्फ रमन सिंह

भाजपा नेता आनंद रमन ने किया आरा विधानसभा क्षेत्र का भ्रमण।

कार्यकर्ताओं संग बैठक कर विकास संबंधी बिंदुओं पर की चर्चा।

कार्यकर्ताओं ने कदम से कदम मिला चलने की कही बात।

RKTV NEWS/आरा (भोजपुर)03 जून।भाजपा नेता आनंद रमन उर्फ रमन सिंह ने आज आरा विधानसभा क्षेत्र के कई इलाकों का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान आरा के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर उन्होंने चर्चा भी की।
भ्रमण के बाद भाजपा नेता ने आरा में कार्यकर्ताओं के बीच बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने कहा की आरा के विकास में कोई कमी नहीं रहने दिया जाएगा। आरा के विकास हेतु कई योजनाओं पर काम भी किया जा रहा है। आरा में पीने की पानी की समस्या हो या सड़क की समस्या सभी समस्याओं पर गहनता से विचार किया जा रहा है। उन्होंने अपने संबोधन को बल देते हुए कहा की आरा की महान जनता के अधूरे पड़े कार्य को पूरा करना मेरा एकमात्र लक्ष्य है। भाजपा नेता के साथ बैठक में नौजवानों ने उनको आश्वस्त किया की आप हम सबों के साथ खड़े हैं तो आपके साथ भी हमलोग कदम से कदम मिलाकर खड़े रहेंगे। हर कार्यों में सहयोग देने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।बैठक में उपस्थित प्रमुख लोगों में रविचंद्रवंशी, जितेश गोस्वामी, आनंद गोपाल पंडित, लाली सिंह, पंकज सिंह, पंचू सिंह, रवि सिंह, बालू सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।

Related posts

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस पर बैठक।

rktvnews

भोजपुर:वृंदावन की सुप्रसिद्ध मंडली द्वारा किया गया रामलीला का मंचन।

rktvnews

पटना: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का किया अंतरण।

rktvnews

भोजपुर:विश्विद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विनम्रता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान मनाया गया मासिक धर्म स्वछता दिवस।

rktvnews

जिला स्थापना दिवस पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने लगाई जिले के इतिहास को दिखाती प्रदर्शनी!पुरानी तस्वीरें रही आकर्षण का केंद्र, जिले की पुरानी यादें हुई ताजा।

rktvnews

राजस्थान:उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी का रामगढ़ दौरा,हवेलियों को बचाने का बनेगा प्लान।

rktvnews

Leave a Comment