
RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)28 मई। संवाद,सहयोग और एकता से गांवो को आदर्श गाँव बनाने के लिए आधी आबादी के बीच महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित है l बिहार सरकार के इस मेगा इवेंट में गाँव की दशा एवं दिशा को चौतरफा गति प्रदान करने के साथ ही घरेलु हिंसा, बाल विवाह उन्मूलन, दहेज़ प्रथा उन्मूलन,बच्चों की शिक्षा और स्वतंत्रता के साथ जीवन जीने का अधिकार, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और हर घर में सम्मानपूर्वक वातावरण सुनिश्चित करने के साथ ही बैंक, जीविका या अन्य स्त्रोतों से प्राप्त राशि के सदुपयोग करने और गाँव के सभी परिवारों को कम से कम दस हजार रुपया मासिक आय के लक्ष्य प्राप्ति में सहयोग पर चर्चा हो रही है और संकल्प तथा शपथ लिये जा रहे हैं l
महिला संवाद कार्यक्रम राज्य सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है जिसके अंतर्गत राज्य के सभी गांवो में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का प्रचार-प्रसार एवं उसके सफलता की गाथा संवाद रथ के द्वारा प्रदर्शित की जा रही है l लघु फिल्म और लीफलेट के द्वारा महिलाओं को सरकारी योजनायों से रूबरू कराया जा रहा है l महिला संवाद कार्यक्रम में सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित हुई महिलाएं एवं छात्राएं अपनी प्रेरणादायक जीवन सफ़र सुनाकर अन्य महिलाओं को भी सरकार की योजनायों से जुड़ने और लाभान्वित होने के लिए प्रेरित कर रही हैं l मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सन्देश भी महिलाओं को स्वावलंबी बनने के लिए उत्प्रेरित कर रहा है l
लखीसराय जिला में भी 18 अप्रैल से जारी महिला संवाद कार्यक्रम का रामगढ़ चौक, हलसी , लखीसराय सदर एवं चानन में सफलता पूर्वक संपन्न हो गया है l सूर्यगढ़ा में तीन संवाद रथ कार्यक्रम के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम शुरू किया गया है l कोशिश यही है कि ज्यादा से ज्यादा इच्छाएं एवं आकांक्षाएं सुचिवद्ध हो l महिला संवाद संपन्न प्रखंडो में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से गांवो के विकास के लिए महिलाओं एवं छात्राओं से लिए गए मांग, इच्छाओं एवं आकांक्षाओं को सुचिवद्ध करते हुए उसे अमलीजामा पहनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है l मसलन मवेशी पालकों द्वारा पशुशेड बनाने की मांग को पूरा करने की प्रक्रिया मनरेगा के तहत शुरू हो गई है वहीं जीविका द्वारा शौचालय से अब तक वंचित परिवारों को शौचालय निर्माण हेतु जीविका से संबद्ध ग्राम संगठन सहयोग देना प्रारंभ कर दिया हैl इसी तरह स्वच्छता , स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क , भवन , जल एवं आवागमन आदि की मांग को पूरा करने हेतु कवायद शुरू कर दी गई है l वर्तमान समय में सूर्यगढ़ा, बड़हिया और पिपरिया में महिला संवाद कार्यक्रम बड़े स्तर पर जारी है l
बुधवार को सूर्यगढ़ा में छह स्थानों पर महिला संवाद कर्यक्रम का आयोजन किया गया l आँगन जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मोहम्मदपुर गाँव में , नारीसंगम ग्राम संगठन द्वारा लोसघानी गाँव में, संगीत ग्राम संगठन द्वारा मदनपुर गाँव में, शिवशंकर ग्राम संगठन द्वारा कसवां गाँव में, सुहावना द्वारा बुधौली बंकर गाँव में , तुलसी ग्राम संगटन द्वारा अरमा गाँव में , बड़हिया में वैष्णो माता ग्राम संगठन दवारा पाली गाँव में एवं झाँसी ग्राम संगठन दवारा अंजनी घाट गाँव में तथा चानन में ईमान ग्राम संगठन द्वारा जानकी डीह तथा पिपरिया प्रखंड में नारीशक्ति जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा रामचन्द्रपुर गाँव एवं हिम्मत जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा सैदपुरा में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया l
सूर्यगढ़ा के मोहम्मदपुर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में सुदामा देवी ने राशन दुकान पर गुणवत्तापूर्ण अनाज की मांग की है साथ ही और भी अनाज उपलब्ध कराने की आकांक्षा दर्ज कराई है l वहीँ मुंडन देवी ने अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि पुरे गाँव का गन्दा पानी उनके खेत में सालो बार जमा रहता है जिसके कारण वो खेती नहीं कर पा रही हैं l मुंडन देवी ने गाँव के गंदे पानी की निकासी की व्यवथा करने की मांग की है l इसी तरह महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाएं बुनियादी सुविधाओं की माग कर रही हैं l
गाँव की महिलाओं को महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से अपनी मांग , इच्छा , आकांक्षा एवं संवेदनों को अभिव्यक्त करने का एक बेहतर अवसर और मंच मिला है l लिहाजा इस अवसर का फ़ायदा उठाते हुए महिलाएं अपनी और समुदाय आधारित समस्याओं के समाधान हेतु संवाद स्थापित कर रही हैं।
