RK TV News
खबरें
Breaking News

गोपालगंज:समाहरणालय के सभी संभागों का जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया औचक निरीक्षण।

कार्यों में शिथिलता बरतने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई।

विभागों के राज्य स्तरीय रैंकिंग पर रहेगी नजर।

आने वाले समय में बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 और बाढ़ पूर्व तैयारी को लेकर रहे सजग।

RKTV NEWS/गोपालगंज (बिहार)03 जून।जिला पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा द्वारा कार्यभार ग्रहण करने के पहले दिन ही आज समाहरणालय परिसर के सभी संभागों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा जिला पंचायती राज शाखा , जिला निर्वाचन शाखा, सामान्य शाखा ,जिला अभिलेखागार ,जिला भू अर्जन शाखा ,जिला सामान्य शाखा, जिला राजस्व शाखा जिला आपूर्ति शाखा अधिका औचक निरीक्षण करते हुए कर्मियों की उपस्थिति, कर्म पुस्त, पंजीयों के संधारण उनका परिचय प्राप्त करते हुए उनके कार्यों की विस्तृत जानकारी ली गई और आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। जिला पदाधिकारी द्वारा निर्वाचन के कार्यों की विस्तृत जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ० शशि प्रकाश राय से ली गई, जिसमें पूर्व के निर्वाचन में वोटिंग प्रतिशत वर्तमान में निर्वाचन संबंधी कोषांग गठन आदि की पूरी जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।
जिला नजारत शाखा में कर्मी द्वारा कार्यालय में टी शर्ट पहनने पर जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिक्रिया व्यक्त की गई, निर्देश दिया गया कि कार्यालय अवधि में इस प्रकार के ड्रेस ना पहने।
जिला राजस्व शाखा में कर्म पुस्त एवं पंजीयों के अवलोकन के क्रम में बेहतर ढंग से संधारित पाए जाने पर प्रधान लिपिक अखिलेश कुमार सिंह से प्रसन्नता व्यक्त की गई। वहीं निर्गत पंजी का निरीक्षण करते हुए अत्यधिक लंबित पत्रों पर प्रतिक्रिया व्यक्त की गई और आवश्यक निर्देश दिए गए।
जिला भू अर्जन शाखा के कार्यों की पृच्छा की गई, गजट के ऑनलाइन की जानकारी ली गई, जिसमें बताया गया कि शत प्रतिशत ऑनलाइन किया जा चुका है।
जिला पंचायती राज शाखा में लिपिक आकाश कुमार से परिचय प्राप्त करते हुए जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में पंचायत सचिव कि कुल स्वीकृत पद एवं उसके सापेक्ष कार्यरत कर्मियों की जानकारी ली गई।
गौरतलब है कि जिला पदाधिकारी द्वारा आते ही सभी को संबोधित करते हुए बता दिया गया था कि सभी विभागों के जिले की रैंकिंग पर विशेष नजर रहेगी, निरंतर समीक्षा की जाएगी और शिथिलता बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसलिए जिला पदाधिकारी द्वारा सभी को अपने से संबंधित कार्य पूरी ईमानदारी, तत्परता, कर्तव्य निष्ठ होकर निष्पादित करने के निर्देश दिए।
उनके द्वारा यह भी निर्देश दिया गया कि अपने संबंधित क्षेत्र में निर्वासन सुनिश्चित करें और प्रगति के लिए सतत् भ्रमणशील रहे। स्थलीय निरीक्षण पर विशेष ध्यान रखें।
उन्होंने कहा कि जिले के लिए आने वाला समय चुनौती पूर्ण है। मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी अनुसार अति वर्षापात की कारण बाढ़ की संभावना और बिहार विधानसभा निर्वाचन 2025 को लेकर सभी लोग पूरी तरह सजग एवं सचेत रहकर अपने कार्यों का निष्पादन करना सुनिश्चित करेंगे।
निरीक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी के साथ अपर समाहर्ता सादुल हसन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ,जिला सामान्य शाखा प्रभारी प्रशांत अभिषेक, वरीय उपसमाहर्ता शिवम गुप्ता, वरीय उपसमाहर्ता अजय कुमार आदि मौजूद रहे।

Related posts

नाविका सागर परिक्रमा II आईएनएसवी तारिणी, तीसरे बंदरगाह- पोर्ट स्टेनली पहुंचा।

rktvnews

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने किया पूसा में कृषि प्रक्षेत्र का अवलोकन।

rktvnews

डी.एम. व एस.एस.पी. ने किया दोनों ई.वी.एम. वेयर हाउस का निरीक्षण।

rktvnews

बिहार:नव नालंदा महाविहार के हिन्दी विभाग व ‘चरथ भिक्खवे’ साहित्यिक-सांस्कृतिक यात्रा का संयुक्त सांस्कृतिक संवाद आयोजित।

rktvnews

उत्तराखंड: राजभवनमें ‘‘टीबी मुक्त भारत अभियान’’ के अंतर्गत पुरस्कार समारोह का आयोजन,राज्यपाल हुए शामिल।

rktvnews

बक्सर:डी. के. कॉलेज, डुमराँव में नैक और IQAC के कार्य समिति के बैठक में प्रगति कार्य की समीक्षा की गई।

rktvnews

Leave a Comment