RK TV News
खबरें
Breaking News

पश्चिम चम्पारण के नये जिला पदाधिकारी, धर्मेन्द्र कुमार ने किया पदभार ग्रहण।

जिले का समग्र विकास मेरी पहली प्राथमिकता : जिलाधिकारी

RKTV NEWS/बेतिया (पश्चिमी चंपारण)03 जून।जिले के नए डीएम धर्मेन्द्र कुमार ने आज मंगलवार को पश्चिम चंपारण समाहरणालय पहुंच कर पदभार ग्रहण किया। नव पदस्थापित जिलाधिकारी को निवर्तमान जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने पदभार सौंपा।
जिलाधिकारी द्वारा पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए जिले में क्रियान्वित विभिन्न योजनाओं/कार्यक्रमों से संबंधित जानकारी ली गयी। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाओं का लाभ जिले के हर तबके तक पहुंचाने के लिए सभी को कार्य करना होगा।
उन्होंने कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले की ऐतिहासिक धरती पर आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। जिले के विकास के लिए सभी अधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी ईमानदारी एवं तत्परतापूर्वक अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा ताकि यह जिला और तीव्र गति से विकास के पथ पर अग्रसर हो सके।
उन्होंने कहा कि विकास उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि निवर्तमान जिलाधिकारी द्वारा जो भी विकास के कार्य किये गये है उनको तीव्र गति से लक्ष्य तक पहुंचाया जायेगा।
पदभार सौंपने के उपरांत निवर्तमान जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने कहा कि ऐतिहासिक पश्चिम चम्पारण की धरती को वे कभी भी नहीं भूलेंगे। जिले के लोगों का प्यार और स्नेह हमेशा साथ रहेगा। पश्चिम चम्पारण से मुझे बहुत कुछ सीखने को मिला है। यहां के अधिकारियों कर्मियों एवं लोगों का अच्छा सहयोग मिला है।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि पश्चिम चम्पारण जिले को विकास के पथ पर तेजी के साथ बढ़ाने में जिस तरह से आपने सहयोग किया है, उसी प्रकार नये जिलाधिकारी को भी सहयोग प्रदान करेंगे ताकि इस जिले का समग्र विकास हो सके।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अपर समाहर्ता राजस्व राजीव कुमार सिंह, अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार रविन्द्र, नगर आयुक्त नगर निगम बेतिया लक्ष्मण तिवारी सहित जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने विभिन्न बागवानी फसलों के क्षेत्रफल और उत्पादन का 2023-24 का तीसरा अग्रिम अनुमान जारी किया।

rktvnews

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय नौसेना के लिए 11 शक्ति इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर सिस्टम्स को खरीदने के उद्देश्य से भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के साथ 2269.54 करोड़ रुपये का अनुबंध किया।

rktvnews

भोजपुर: डीएम और एसपी की आगामी लोकसभा चुनाव को ले सभी अनुमंडल एवं पुलिस पदाधिकारियों के साथ बैठक।

rktvnews

गृहस्थ आश्रम में पुत्र होना चाहिए :जीयर स्वामी जी महाराज

rktvnews

आनंदम केंद्र : दुआओं का घर

rktvnews

जन सम्मान वीडियो कांटेस्ट- प्रदेश भर में गूंज रही , “जन सम्मान जय राजस्थान” की धुन द्वारकेश, राजेश और प्रियांशी ने जीती ईनाम राशि

rktvnews

Leave a Comment