RK TV News
खबरें
Breaking News

भोजपुर:विश्व प्रदुषण नियंत्रण दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय लिया गया संकल्प : डा के एन सिन्हा

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)03 दिसंबर।विश्व प्रदुषण नियंत्रण दिवस के अवसर पर,भोजपुर सिविल सर्जन कार्यालय के प्रांगण में पर्यावरण सुरक्षित रखने हेतु संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ के एन सिन्हा ने कहा कि आज पर्यावरण खराब होने के कारण विश्व में ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ रहा है। पर्यावरण को खराब करने में इंडस्ट्रियल धुआं, वाहन के धुआं, फसल जलाना ,कचरा ,पेड़ की कमी आदि कारण है। पर्यावरण बिगड़ने और प्रदूषण बढ़ने से पहले आंखों में कई तरह की बीमारी होती है,सांस की समस्या फिर सांस की बीमारी, हृदय की बीमारी होती है तथा कैंसर का भी खतरा बाद में होता है।इसलिए सभी से अनुरोध है कि पर्यावरण की रक्षा करें,अधिक से अधिक पेड़ लगाए,पेड़ों की रक्षा करें ,सफाई रखें और सार्वजनिक वाहन का ही ज्यादा प्रयोग करें।कई देशों में तो अधिकांशत लोग साइकिल ही चलाते हैं। इसके बाद भोजपुर सिविल सर्जन डा. शिवेंद्र कुमार सिन्हा ने सभी को पर्यावरण बचाने हेतु संकल्प पत्र पढ़कर संकल्प लेने हेतु कहे। कार्यक्रम में एएनएम स्कूल की तमाम छात्राओ के साथ सिविल सर्जन कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे। विशेष उपस्थिति में डीएएम अश्विनी कुमार , आईसीडीएस के डॉ राजीव कुमार ,अविनाश कुमार, कुमारी प्रियंका ,सुरेंद्र सिंह ,सुधीर सिंह, नागेंद्र चौधरी और एनसीडी के स्वास्थ्य कर्मी आदि रहे।

Related posts

भोपाल:बोत्सवाना से 28 फरवरी को मध्यप्रदेश आएंगे 8 चीते : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

दुमका:सड़क सुरक्षा माह 2026 के तहत प्रभात फेरी का आयोजन।

rktvnews

पीएम के आह्वान पर भाजपा भोजपुर महिला मोर्चा ने चलाया स्वच्छता अभियान कार्यक्रम!दलित बस्तियों में बाटी पाठ्य सामग्रीया।

rktvnews

क्वालिटेस्ट बना क्वालिटीएआई : एंटरप्राइज़ AI के हर चरण पर भरोसेमंद एश्योरेंस और इंजीनियरिंग साझेदारी।

rktvnews

सीएसआईआर-एनआईएससीपीआर के एक सप्ताह एक लैब कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-विज्ञान कनेक्ट कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

प्रयागराज रेलवे ने 2 दिन में 700 से अधिक ट्रेनें चलाकर श्रद्धालुओं को पहुंचाया उनके घर।

rktvnews

Leave a Comment