RK TV News
खबरें
Breaking News

लखीसराय: महिला संवाद में छात्राओं ने स्मार्ट क्लास और संस्कृत समेत अन्य विषयों के शिक्षकों की मांग की।

RKTV NEWS/लखीसराय (बिहार)02 जून।बिहार के गांवो में चली बदलाव की बयार और महिला स्वावलंबन एवं सशक्तिकरण की झलक महिला संवाद कार्यक्रम में परिलक्षित है l संवाद कार्यक्रम में अत्यंत गरीब से लेकर राज्य सरकार की योजनाओं से लाभान्वित होकर अब आर्थिक तौर पर सशक्त हुई महिलाएं , हर उम्र और तबके की महिलाओं के साथ उच्च एव व्यवसायिक शिक्षा प्राप्त कर रही और करने की ओर अग्रसर छात्राएं भी अपने जीवन में आये बदलाव को साझा करते हुए से विकास से अछूते रह गए लोगों को तरक्की करने के लिए प्रेरित कर रही हैं l अपनी ही भाषा में अपने बीच के लोगों को गाँव के किसी नुक्कड़ पर या किसी चौराहे पर या फिर किसी सामुदायिक स्थल पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में गांवो में हुए विकास और बदलाव के बयार को सुना-और सुनाया जा रहा है l यूँ तो यह कार्यक्रम महिलाओं के लिए एवं महिलाओं द्वारा ही आयोजित है लेकिन कार्यक्रम स्थल पर मौजूद पुरुष वर्ग भी विकास की गाथा को स्वीकार कर रहा है और अपने घर-गाँव की महिलाओं के माध्यम से गाँव के लिए नई योजनायें एवं सुविधाओं के लिए सिफारिश कर रहा है l सभी चाहते हैं कि गाँव में चल रहे विकासात्मक कार्यों को और गति मिले और गाँव से अछूते रह गई सुख -सुविधाएँ और योजनायें ग्रामीणों को मिले।
महिला संवाद कार्यक्रम बिहार सरकार की पहल है जो ग्रामीण विकास विभाग के तत्वाधान में जीविका दारा आयोजित किया जा रहा है l जीविका अपने ग्राम संगठन द्वारा यह कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह एवं शाम में आयोजित कर रही है l महिला संवाद कार्यक्रम अपने आयोजन का पचास दिन पूरा कर चूका है l इन पचास दिनों में ग्रामीण महिलाओं की गाँव के विकास, बच्चों की शिक्षा एवं उनके अधिकार तथा महिलाओं के अधिकारों के प्रति एकजुटता, सामाजिक कुरीतिओं के उन्मूलन , ऋण की राशि का सही सदुपयोग एवं जीविका समूह से जुड़कर जीवन में बदलाव एवं खुशहाली आदि पर चर्चा एवं संकल्प ले रही हैं l साथ ही उपस्थित और आमंत्रित महिलाओं की सभी इच्छाओं एवं आकांक्षाओं की सूचि तैयार की गई है l यह कार्यक्रम अब अपने अंतिम दौर में है l वर्तमान माह के द्वितीय सप्ताह में कार्यक्रम का समापन होना है l कार्यक्रम के साथ ही सुचिवद्ध मांग, इच्छाएं एवं आकांक्षाओ को पूरा करने हेतु विभागवार प्रक्रिया भी जारी है l
सोमवार को लखीसराय जिला अंतर्गत बड़हिया, पिपरिया और सूर्यगढ़ा प्रखंड में महिला संवाद कर्यक्रम का आयोजन जारी रहा l सूर्यगढ़ा प्रखंड में अमृत जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा मोहम्मदपुर गाँव में , गायत्री ग्राम संगठन द्वारा अरमा गाँव में, शिवानी ग्राम संगठन द्वारा बरियारपुर गाँव में, लक्ष्मी बाई ग्राम संगठन द्वारा बुधौली बनकर गाँव में, मेरी आँगन ग्राम संगठन द्वारा लोसघानी गाँव में, पायल ग्राम संगटन द्वारा तोरलपुर गाँव में , बड़हिया में सरस्वती ग्राम संगठन दवारा गिरिधरपुर गाँव में एवं सृष्टि ग्राम संगठन दवारा अंजनी घाट गाँव में तथा पिपरिया प्रखंड में सूरज जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा ओलिपुर गाँव एवं अभिलाषा उत्थान जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सूर्यगढ़ा के मोहम्मदपुर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं ने गाँव में चापाकलों की संख्या बढ़ाने की मांग की है l पिपरिया के दियारा गाँव में लक्ष्मी जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में अनीता देवी ने कम दाम पर सेनेटरी पैड उपलब्ध कराने की मांग की है l उपस्थित सभी महिलाओं एवं छात्राओं ने अनीता देवी की मांग का समर्थन किया है l बड़हिया के गिरिधरपुर गाँव में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने सामूहिक तौर पर सामुदायिक भवन को बड़ा आकार देने की मांग की है ताकि शादी ब्याह और अन्य बड़े कार्यक्रम आयोजत हों l अभी कार्यक्रम आयोजित करने के लिए उन्हें शहर जाना पड़ता है l जो काफी महंगा पड़ता है l लिहाजा एक पंचायत में एक सामुदायिक भवन को बड़े कार्यक्रम स्थल के तौर पर विकसित करने की मांग की गई है l पिपरिया के वलीपुर में आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में छात्र सोनाली ने स्कुल में स्मार्ट क्लास और संस्कृत समेत अन्य विषयों के शिक्षकों की मांग की है l इसी तरह से महिलाएं अपनी मांगों को रख रही हैं।
महिला संवाद कार्यक्रम बिहार में महिला सशक्तीकरण एवं स्वावलंबन के लिए चलाई जा रही योजनाओं की सफलता एवं महिलाओं आरक्षण से हुए व्यापक असर पर आधारित लघु फिल्मे दिखाई जा रही हैं l साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं को उल्लेखित करती लीफलेट सभी को सरकार की योजनाओं से लाभ लेकर आगे बढ़ने हेतु प्रेरित कर रही है।योजनाओं की सफलता पर आधारित फिल्मे एवं दस्तावेज के तौर पर प्रस्तुत लीफलेट राज्य में बदलाव की बयार को प्रदर्शित कर रहा है।

Related posts

दरभंगा;बंदियों की रिहाई व जमानत को लेकर अंडरट्रायल रिव्यू कमिटी की हुई बैठक।

rktvnews

पटना:राजीव रंजन सिन्हा बने राष्ट्रवादी विकास पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष,सभी सीटों पर लड़ेगी पार्टी।

rktvnews

श्री आदिनाथ स्कूल फोर द ब्लाइंड का 60वा वर्षगाठ मनाया गया।

rktvnews

गढ़वा जिले में मिशन आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत आदि सेवा केंद्रों का शुभारंभ।

rktvnews

शाहपुर पुलिस ने एक शराबी व दो वारंटी को किया गिरफ्तार, गए जेल।

rktvnews

वैशाली:शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएँ : जिलाधिकारी

rktvnews

Leave a Comment