RK TV News
खबरें
Breaking Newsनिरीक्षण

सारण:जिलाधिकारी ने गेहूँ फसल कटनी प्रयोग का किया निरीक्षण।

RKTV NEWS/सारण(छपरा)18 अप्रैल।जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा आज सदर प्रखंड अंतर्गत पूर्वी तेलपा पंचायत में अर्थ एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा प्रायोजित “गेहूँ फसल कटनी प्रयोग” का निरीक्षण किया। उन्होंने पूर्वी तेलपा के किसान बलदेव सिंह के खेत में स्वयं हँसिया चला कर इसका शुभारंभ किया।
कटनी के उपरान्त 10 मीटर X 05 मीटर क्षेत्रफल (50 वर्ग मीटर) से 14 किलो 270 ग्राम गेहूं प्राप्त किया गया।जिसका प्रति हेक्टेयर उत्पादन 28.54 क्विंटल पाया गया।
जिलाधिकारी ने उपविकास आयुक्त, अपर समाहर्त्ता , सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्त्ता,जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं अन्य प्राधिकृत पदाधिकारियों को फसल कटनी प्रयोग का निरीक्षण सुनिश्चित करने का निदेश दिया है।
फसल कटनी प्रयोग में मानक उपकरणों का ही प्रयोग सुनिश्चित करने को कहा गया। जिला स्तर से प्रत्येक प्रखंड में तीन सेट मानक उपकरण उपलब्ध कराये गये हैं।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी तथा संबंधित किसान उपस्थित रहे।

Related posts

मध्यप्रदेश:”प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना” की स्वीकृति।

rktvnews

उज्जैन:पुलिस सेक्टर अधिकारी संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर विशेष ध्यान दें-उप जिला निर्वाचन अधिकारी

rktvnews

मोस्टमानू में स्थित मोष्टा देवता मंदिर परिसर में आयोजित 6 दिवसीय मोस्टमानू मेला एवं विकास प्रदर्शनी- 2023 के दूसरे दिवस में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया मंत्री रेखा आर्या ने।

rktvnews

जी 7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री की ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के साथ बैठक।

rktvnews

भोजपुर : रामचरितमानस के श्रवण मात्र से पाप होते हैं नष्ट : शास्त्री जी

rktvnews

भोपाल:एचपीवी वैक्सीन का एक टीका बेटियों को बचाएगा सर्वाइकल कैंसर से : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

rktvnews

Leave a Comment