RK TV News
खबरें
Breaking News

बिहार: मुख्यमंत्री ने मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।

RKTV NEWS/पटना (बिहार)02 जून।आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किया जाए, जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा हो।
इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने पुनपुन सस्पेंशन ब्रिज के निर्माण कार्य का जायजा लिया तथा पुनपुन घाट पहुंचकर वहां किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि अब लोग पुनपुन घाट तक आसानी से पहुंच सकेंगे और उन्हें पिंडदान जैसे धार्मिक कार्यों में सुविधा होगी।
मुख्यमंत्री ने महुली में बिहटा-सरमेरा पथ और पटना-गया-डोभी पथ के क्रॉसिंग प्वाइंट पर बन रहे अंडरपास की सर्विस रोड का भी निरीक्षण किया। इस सर्विस रोड के माध्यम से बिहटा-सरमेरा पथ को पटना-गया-डोभी पथ से जोड़ा जाएगा, जिससे लोगों को आवागमन में बेहतर सुविधा मिलेगी।

Related posts

भोजपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में किया गया वृक्षारोपण।

rktvnews

भारत के राष्ट्रपति ने वी.वी. गिरि को उनकी जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की।

rktvnews

नारनौल:सामान खरीदते समय मोल-भाव अवश्य करें :अरूण कुमार

rktvnews

बिहार: भोजपुर:जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक संपन्न।

rktvnews

भोजपुर:समानता, मानवता और लोकतंत्र के मूल्यों को आगे बढ़ाना ही बाबा साहब की सच्ची श्रद्धांजलि : शैलेंद्र

rktvnews

पटना:विश्व हिन्दू परिषद की मातृ ईकाई दुर्गा वाहिनी-मातृशक्ति द्वारा विशाल मान वंदना यात्रा (पथ संचलन) का आयोजन।

rktvnews

Leave a Comment