RK TV News
खबरें
Breaking Newsजागरूकता

भोजपुर:अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर ने महिलाओं के बीच आयोजित किया विधिक जागरूकता कार्यक्रम।

RKTVNEWS/आरा (भोजपुर )08 मार्च । आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार भोजपुर के तत्वाधान में सदर अस्पताल आरा में महिलाओं के प्रति सम्मान ,प्रशंसा और प्रेम प्रगट करने हेतु चिकित्सा क्षेत्र में महिलाओं के बीच विधिक जागरूकता शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली अलग-अलग क्षेत्र से महिलाओं को प्राधिकार द्वारा प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित भी किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार ने बताया कि प्राधिकार द्वारा पैनल अधिवक्ता एवं पारा विधिक स्वयंसेवक की प्रतिनियुक्ति की गई थी। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना के निर्देश पर 4 मार्च से 8 मार्च 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके तहत पारा विधिक स्वयंसेवक की टीम के द्वारा डोर टू डोर के माध्यम से भी महिलाओं को उनके अधिकार के प्रति जागरूक करने का काम किया जा रहा हैं। कार्यक्रम में सीएस डॉक्टर केएन सिन्हा, डिप्टी सीएस डॉक्टर अरुण कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ प्रतीक डॉक्टर, डॉक्टर विकास सिंह, डीपीएम डॉ रवि रंजन के साथ प्राधिकार की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में पैनल अधिवक्ता रंजना सिंह, पैनल अधिवक्ता कृष्ण गोपाल मिश्रा, पारा विधिक स्वयंसेवक आनंद कुमार, पारा विधिक स्वयंसेवक कुमारी दीपा के साथ चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ी हुई महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

बागपत:सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने हेतु “नो हेलमेट नो फ्यूल” रणनीति के संबंध में जिलाधिकारी ने की बैठक।

rktvnews

पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी 231 पंचायतों मे वित्तीय समावेशन संतृप्ति अभियान (1 जुलाई से 30 सितंबर तक) का सफल आयोजन।

rktvnews

उत्तराखंड:मुख्यमंत्री ने नैनी सैनी एयरपोर्ट से पिथौरागढ़ देहरादून हवाई सेवा का शुभारंभ झंडी दिखाकर किया।

rktvnews

भोजपुर: मंडलकारा, आरा स्थित रेडियो केंद्र से नालसा की योजनाओं से सभी काराधीन बंदियों को विधिक रूप से किया गया जागरूक।

rktvnews

पुलिस ने किया 200 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद ।

rktvnews

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री रक्षाबंधन पर चंपावत जिले के देवीधुरा स्थित मां वाराही धाम में लगने वाले बग्वाल मेले में हुए शामिल।

rktvnews

Leave a Comment