RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

झारखंड:ये यूपी नहीं झारखण्ड है योगी जी : कल्पना सोरेन

 

क्या विपक्ष के बड़े नेताओं ने बड़कागांव के विस्थापितों की बात की।

 

यहाँ बुलडोजर नहीं, विकास की गाड़ी दौड़ेगी।

पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण पर क्यों खामोश रहा विपक्ष।

रांची/झारखंड (डॉ अजय ओझा, वरिष्ठ पत्रकार) 10 नवंबर।बड़कागांव में कांग्रेस की प्रत्याशी अम्बा प्रसाद के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा में गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया। कल्पना सोरेन ने कहा कुछ दिन पूर्व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री यहां आए थे। बुलडोजर पर सवार होकर वो क्या बताना चाहते हैं। क्या यह बताना चाह रहे थे कि बड़कागांव के स्थानीय लोगों के घरों पर बुलडोजर चलेगा। नहीं योगी जी यह यूपी नहीं झारखंड है, यहाँ बुलडोजर नहीं , यहाँ महागठबंधन की विकास की गाड़ी चलेगी। बड़े बड़े नेता यहाँ आते हैं, लेकिन वे बुनियादी जरूरतों की बात नहीं करते हैं, करते हैं तो सिर्फ़ आपसी मतभेद की बातें।

भाजपा ने ही पिछड़ों का आरक्षण घटाया

भाजपा द्वारा पिछड़ों का आरक्षण कम करने को लेकर कल्पना सोरेन ने कहा जब झारखण्ड राज्य बना उस समय भाजपा के ही लोगों ने पिछड़ों के आरक्षण को 27% से घटाकर कर 14% कर दिया। जब हमने विधानसभा से पिछड़ों को 27% आरक्षण देने के बिल को पारित कराया तो इनको बोलने की हिम्मत नहीं थी। ये लोग सिर्फ़ पार्टी की बात करते हैं जनमानस की नहीं। विधानसभा से आरक्षण का बिल हो या आदिवासी सरना धर्म कोड हम इसे पारित कराते हैं। आज उस 27% आरक्षण को लाने के लिए हमारी महा गठबंधन की सरकार खड़ी है।

स्थानीय का अधिकार सुनिश्चित करेंगे

कल्पना सोरेन ने कहा यहाँ जितने भी खनन कंपनियां चल रहे हैं, इनमें यहाँ के स्थानीय लोगों की 95 प्रतिशत भागीदारी महागठबंधन की सरकार सुनिश्चित करेगी। आपक सभी को सोचने की जरूरत है कि आख़िर चुनाव के समय ही बड़े नेता क्यों आते है। लेकिन आपके बीच हमेशा बड़कागांव की अम्बा प्रसाद खड़ी रहती है। आपके सुख और दुःख में।

Related posts

देवघर:उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में सहायक आचार्य नियुक्ति को लेकर जिला स्तरीय काउंसेलिंग का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री के मन की बात और सघन सदस्यता अभियान कार्यक्रम जिले के बूथों पर हुआ।

rktvnews

गाजीपुर:पवन बसंती बहे मेरे देश में,बात ऐसी कहां है यारा परदेश में : डॉ. राजकुमार आशिर्वाद

rktvnews

दैनिक पञ्चांग- ज्योतिषाचार्य संतोष पाठक

rktvnews

चुनाव शब्द सुनते ही मन उल्लास से भर जाता था…..मगर…: सुधीर कुमार तिवारी

rktvnews

राजनांदगांव : कलेक्टर ने ग्राम बोरी के दो मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण।

rktvnews

Leave a Comment