RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:प्रत्येक घर में झंडा”के कार्यक्रम से पार्टी की नीतियों को आम जनता तक पहुंचना होगा : प्रो बलराज ठाकुर

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जून।भोजपुर जिला किसान कांग्रेस के तत्वावधान में रविवार को आरा नगर के मदन जी के हाता मोहल्ला में चौपाल सह आक्रोश सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष गजेंद्र चौधरी ने की तथा मंच संचालन कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष रिपूंजय ओझा ने किया।अतिथियों का स्वागत भोजपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव प्रो.अरुण सिंह एवं प्रो. राजेंद्र ओझा द्वारा किया गया।अपने संबोधन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रो. बलिराज ठाकुर एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधि प्रमोद राय (अधिवक्ता) ने कहा कि कांग्रेस जन जागरण अभियान के अंतर्गत “प्रत्येक घर में झंडा” कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कॉर्पोरेट घरानों के चौकीदार बन चुके हैं। अडानी और अंबानी जैसे पूंजीपतियों के ऋण माफ किए जा रहे हैं, जबकि किसानों के छोटे-छोटे कर्ज माफ नहीं किए जा रहे हैं, जिससे किसानों को प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है। प्रो. राजेंद्र ओझा, प्रो. अरुण सिंह, तथा अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष मुकेश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक ओर सेना में स्थायी नौकरी के अवसरों को समाप्त कर रहे हैं और अग्निपथ योजना के माध्यम से युवाओं को केवल चार वर्षों की अस्थायी सेवा दे रहे हैं, वहीं स्वयं आजीवन पेंशन का लाभ उठा रहे हैं।बिहार में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है—दिनदहाड़े हत्याएं और बलात्कार की घटनाएं आम होती जा रही हैं।
चौपाल में विजेंद्र यादव, शिव शंकर चौबे, श्यामसुंदर पांडे उर्फ बिजली बाबा, प्रेम प्रकाश पांडे, जलील मोहम्मद सहित कई गणमान्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Related posts

भोजपुर: NDRF द्वारा आगिआंव प्रखंड के प्रशासनिक भवन में स्कूल सेफ्टी प्रोग्राम का किया गया आयोजन।

rktvnews

भोजपुर:भाजपा नीतीश राज अपराधी राज में तब्दील : भाकपा माले

rktvnews

छठ महापर्व के अवसर पर युवा समरस मंच ने 251 छठ व्रतियों के बीच किया पूजन सामग्री का वितरण!छठ बिहार का महापर्व है : विकास वैभव

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की।

rktvnews

दैनिक पञ्चांग: 19 मार्च 26

rktvnews

बागपत :विद्यालय वाहन परिवहन एवं सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

Leave a Comment