RK TV News
खबरें
Breaking News

30 बिहार बटालियन के वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-V का समापन।

RKTV NEWS/बक्सर (बिहार)02 जून।30 बिहार बटालियन एन.सी.सी., बक्सर के तत्वाधान में कर्नल रितेश रजन के नेतृत्व में जी.बी. कॉलेज रामगढ़ (कैमूर) भभूआ में आयोजित दस दिवसीय शिविर का आयोजन का शनिवार को समापन हो गया। प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी कैडेट अपने-अपने गन्तव्य की ओर प्रस्थान हो गये। शिविर में जिसमें भिन्न-भिन्न विद्यालय के कैडेटो ने भाग लिया। शिविर का सफल व कुशल संचालन 30 बिहार बटालियन एन.सी.सी. बक्सर के समादेशी पदाधिकारी कर्नल रितेश रंजन के द्वारा किया गया। शिविर के दौरान प्राप्त किये गये प्रशिक्षण से कैडेट संतुष्ट दिखे। प्रशिक्षण के अंतिम दिन कैडेटों को प्रमाण-पत्र दिया गया, जिसे पाकर वे अति उत्साहित थे। अपने घर जाने की खुशी कैडेटों के चेहरे पर साफ झलक रही थी। कैडेटों को उनके अभिभावक या एएनओ को सकुशल सुपूर्त कर दिया गया तथा वे सभी एक दूसरे का अभिवादन करते हुये अपने-अपने गन्तव्य की ओर प्रसन्नतापूर्वक रवाना हो गये। कैम्प कमांडेंट ने शिविर के सफल संचालन के लिये सभी कैडेटों, पी.आई. स्टाफ तथा विभिन्न विद्यालय व कॉलेजों से आये हुये ए.एन.ओ का धन्यवाद दिया।

Related posts

इंदौर:मस्कुलर डिस्ट्राफी से पीड़ित दिव्यांगजनों के उपचार और अन्य मदद के लिये सेंटर प्रारंभ।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल रॉय के निधन पर शोक व्यक्त किया।

rktvnews

चतरा:जिला ई-गवर्नेंस सोसाईटी से संबंधित गवर्निंग कमिटि की बैठक।

rktvnews

सी-डैक ने आर्म आर्किटेक्चर पर आधारित हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग प्रोसेसर एयूएम के डिजाइन एवं विकास के लिए मोसचिप और सोसियोनेक्स्ट के साथ साझेदारी की।

rktvnews

दुमका:सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, दुमका में प्रधानमंत्री अप्रेंटिसशिप मेला का सफल आयोजन।

rktvnews

भोपाल:‘‘बांध दिये ऋतुराज ने ऐसे वंदनवार पीले-पीले हो गये मन के आंगन द्वार’’

rktvnews

Leave a Comment