RK TV News
खबरें
Breaking Newsराजनीति

भोजपुर:भाजपा नेता गुड्डू बबुआन करेंगे जन संवाद,लोगो की समस्याओं से होंगे अवगत,करेंगे समाधान।

आरा/भोजपुर (डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)02 जून। रविवार को भाजपा नेता गुड्डू सिंह बबुआन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाददाताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि आरा विधानसभा क्षेत्र के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में जनता की समस्याओं को जानने एवं उस समस्या के समाधान हेतु जन संवाद कार्यक्रम करेंगे।पहले चरण में 3 जून से 15 जून तक आरा शहरी क्षेत्र के हर वार्ड में बैठक कर लोगो से मिलकर उनकी समस्या को जानेंगे और उस समस्या का समाधान कैसे हो इस पर हर सम्भव प्रयास करेंगे, अगर जरूरत पड़ी तो सरकार के हमारे जो भी जनप्रतिनिधि है उन तक बात पंहुचा कर उस समस्या का समाधान करवाने का हरसम्भव प्रयास करेंगे। शहरी क्षेत्र के बाद आरा विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र में भी हर गाँव मे जाकर लोगो से समस्या पर चर्चा करेंगे और उनकी भी समस्या को निराकरण कराने का काम करेंगे। इन्होंने कहा कि राजनीति हमारे लिए व्यवसाय नही बल्कि सेवा का माध्यम है और लोगो की सेवा करना ही हमारा मुख्य धर्म है। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से सौदागर बिंद, लाला यादव,चंदन पासवान, राधे पासवान,प्रियांशु श्रीवास्तव, लाली कुशवाहा समेत कई थे।

Related posts

चतरा:रवि आनंद ने चतरा के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया, विभिन्न शाखाओं का किया निरीक्षण।

rktvnews

रायपुर : एक पेड़ मां के नाम अभियान : मुख्यमंत्री जशपुर जिले में चल रहे वृहत वृक्षारोपण अभियान के तहत् महतारी वंदन हितग्राही को सौंपा पौधा।

rktvnews

पंचायतों में अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण को लेकर समीक्षा बैठक।

rktvnews

बिहार निर्माता डॉक्टर सच्चिदानंद सिन्हा की जयंती 10 नवंबर को।

rktvnews

भोजपुर:फार्मर रजिस्ट्री कार्य, कन्या रत्न सम्मान योजना एवं ईज ऑफ लिविंग जन सुनवाई को लेकर जिला पदाधिकारी ने की समीक्षा बैठक।

rktvnews

एनटीपीसी और भारतीय सेना ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग करके चौबीसों घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए सहमत।

rktvnews

Leave a Comment