RK TV News
खबरें
Breaking Newsयोग

योग दिवस की तैयारी को ले जिलाधिकारी की बैठक।

पिथौरागढ़ /उत्तराखंड 17 जून।आगामी 21 जून को जनपद में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। योग दिवस मनाये जाने की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी रीना जोशी की अध्यक्षता में एक आवश्यक बैठक विकास भवन सभागार में आयोजित हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि शासन के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद में मुख्य योग कार्यक्रमों का आयोजन मानसखंड मंदिर माला के अंतर्गत आने वाले जनपद के मोस्टमानू में स्थित मोस्टमानू मंदिर परिसर एवं गंगोलीहाट में स्थित हाट कालिका मंदिर परिसर के श्री महाकाली इंटर कॉलेज प्रांगण में किया जायेगा। योग कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे से किया जायेगा।
बैठक में जिलाधिकारी ने जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी को निर्देश दिये कि मोस्टमानू मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया जाय। स्कूली बच्चों, एनसीसी, होमगार्ड एवं आमजन को भी योग कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया जाय। जिलाधिकारी ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को योग कार्यक्रम में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने योग कार्यक्रम स्थल मोस्टमानू मंदिर परिसर में पतंजलि योग समिति पिथौरागढ़ को योग सत्र संचालन व मंच संचालन, जल संस्थान के अधिकारी को पेयजल व्यवस्था, पीडी डीआरडीए को टेण्ट व साउण्ड सिस्टम, ईई विद्युत को विद्युत व्यवस्था, एएमए जिला पंचायत को अस्थायी शौचालय व्यवस्था, सीएमओ को प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था, पुलिस विभाग को ट्रैफिक व्यवस्था, एआरटीओ व मुख्य शिक्षा अधिकारियों को बसों की व्यवस्था, ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर को एलईडी इंटरनेट एंड लाइव स्ट्रीमिंग व्यवस्थाओं को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी गंगोलीहाट को गंगोलीहाट स्थित हाट कालिका मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रम की व्यवस्था को लेकर तत्काल रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।
बैठक में उप जिलाधिकारी अनुराग आर्य ,जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एचएस हयांकी, जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ ज्योत्सना सनवाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, उप प्रभागीय वनाधिकारी ज्वाला प्रसाद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सीबी पुन, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा,एडीपीआरओ गंगा वल्दिया आदि उपस्थित थे।

Related posts

उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, कोडरमा व जिला समाज कल्याण विभाग से संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर समीक्षात्मक बैठक संपन्न!दिये जरूरी दिशा-निर्देश।

rktvnews

भोजपुर:नामांकन में जनता का हुजूम देख भावुक हुए राघवेंद्र ,कहा सेवक था सेवक हूं और सेवक ही रहूंगा।

rktvnews

कस्तूरबा गांधी की छात्राओं के साथ जिलाधिकारी ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार,छात्राएं हुई अत्यंत प्रसन्न!जिलाधिकारी ने छात्राओं को उपहार देकर किया सम्मानित।

rktvnews

भोजपुर:चार दिवसीय पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े ही भक्तिपूर्वक संपन्न।

rktvnews

प्रधानमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

rktvnews

भोजपुर:क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है: रघुपति यादव

rktvnews

Leave a Comment