RK TV News
खबरें
Breaking Newsशिक्षा

भोजपुर:प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी में चित्रकला,पोस्टर और निबंध प्रतियोगिता आयोजित।

आरा/भोजपुर ( डॉ दिनेश प्रसाद सिन्हा)01 जून।प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के कला प्रेक्षागृह में चित्रकला प्रतियोगिता पोस्टर प्रतियोगिता निबंध प्रतियोगिता सह अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी आयोजित किया गया। जिसमें बढ़ते बिहार को बड़ा ही कलात्मक शैली में चित्रित किया था। प्रभारी प्रधानाध्यापक अजय राय ने कहा छात्राओं में ढेरों सृजनात्मक प्रतिभा है।जरूरत है समय समय पर प्रतियोगिता के माध्यम से सामने लाने की। चित्रों का मूल्यांकन समाजिक विज्ञान शिक्षिका प्रतिमा कुमारी, शिक्षिका पिंकी कुमारी और रिंकल कुमारी ने मिलकर किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रमोद कुमार, सुनित त्रिपाठी, सुकेश कुमार ने किया।
चित्रों का अवलोकन करते हुए वरिष्ठ शिक्षिका अर्चना कुमारी, प्रिती कुमारी,रवि नंदनी, अंशिका कुमारी, कुमारी इन्दु बोली। चित्रों में छात्राओं ने बिहार को बड़ी बारीकी से चित्रित किया है। वहीं मुहम्मद परवेज आलम, सिकंदर कुमार, प्रमोद कुमार ने कहा कि निबंध व चित्रकला ने सबको अपने तरफ खिंचा है। चित्रों की अपनी भाषा होती है जिसे रंगों रेखाओं के द्वारा छात्राओं ने जीवन गढ़ा है। चित्र प्रतियोगिता सिनियर में प्रथम स्थान रागिनी कुमारी, द्वितीय सुरभि, तृतीय गुड़िया कुमारी जुनियर में प्रथम स्थान रोशनी कुमारी, द्वितीय मुस्कान कुमारी, तृतीय स्थान सोनम कुमारी ने हासिल किया। वहीं निबंध प्रतियोगिता में क्रमशः काजल कुमारी, नंदनी कुमारी, सुरभि कुमारी, खुशी कुमारी, ज्योति कुमारी, शिवानी राय ने हासिल किया।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ चित्रकार रौशन राय ने किया। संचालन क्रम में बोला कि कला संस्कृति पर छात्राओं का समझ मजबूत होना चाहिए शिक्षा का हिस्सा है यह। अंत में धन्यवाद ज्ञापन मुहम्मद परवेज आलम ने किया। इस अवसर पर उपस्थित चर्चिल टैगोर,मिना देवी, धर्मशिला देवी, जयगोपाल,सुभांशू शर्मा ,निरज कुमार ,सुनित त्रिपाठी, प्रतिमा कुमारी, रिंकल कुमारी,प्रिति कुमारी, इन्दु यादव आदि।

Related posts

क्रिटिकल केयर में बदलाव लाने के उद्देश्य से एसजीपीजीआई लखनऊ ने उत्तर प्रदेश में टेली-आईसीयू नेटवर्क स्थापित किया।

rktvnews

भोजपुर:प्रथम अंतर विद्यालय साफ्ट बाल क्रिकेट प्रतियोगिता में लोटस इंटरनेशनल विद्यालय विजयी।

rktvnews

गिरीडीह:समाहरणालय सभागार में भारत की जनगणना 2027 के प्रथम चरण को लेकर जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।

rktvnews

पटना:मिंटू पासवान के फॉर्म-6 के साथ निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय पहुंचा माले प्रतिनिधिमंडल कहा कि पार्टी द्वारा यह कंपलेन दर्ज किया जाए।

rktvnews

रसोईया महासंघ जिलाधिकारी भभुआ के समक्ष करेगा धरना।

rktvnews

कुलपति के दिशा निर्देशन से राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यों में आई गति।

rktvnews

Leave a Comment