RK TV News
खबरें
Breaking News

चतरा:सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” विषयक एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन।

महिला जनप्रतिनिधियों को पंचायत में नेतृत्व की भूमिका हेतु किया गया प्रेरित व प्रशिक्षित।

RKTV NEWS/चतरा ( झारखंड)21 जुलाई।उपायुक्त कीर्तिश्री के निर्देशन में उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में आज “सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान” विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल से सशक्त करना, स्थानीय शासन में उनकी भागीदारी को प्रभावी बनाना तथा पंचायत स्तर पर सुशासन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था।कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित महिला मुखिया ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा, “महिलाओं की भागीदारी केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि वे प्रभावशाली निर्णयकर्ता के रूप में उभरें — यही इस अभियान का उद्देश्य है।” उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड स्तर पर महिला वार्ड सदस्यों को भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण के मुख्य बिंदु

महिला सशक्तिकरण एवं उनके अधिकार, सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं निगरानी, पंचायत बजट की संरचना व व्यय पारदर्शिता, जवाबदेही एवं ग्रामसभा में भागीदारी।
कार्यशाला में जिला पंचायती राज पदाधिकारी मनिंदर भगत, प्रभारी जिला परियोजना प्रबंधक (ई-पंचायत) रितेश कुमार, तथा सभी प्रखंड समन्वयक (पंचायती राज) उपस्थित रहे। उन्होंने महिला प्रतिनिधियों से संवाद कर उनके अनुभवों और कार्यक्षेत्र में आ रही चुनौतियों को साझा किया।

मुख्य आकर्षण

प्रेरणादायक महिला नेतृत्व की कहानियाँ, समूह चर्चा एवं केस स्टडी

ग्रामसभा में सशक्त उपस्थिति के सुझाव, कार्यशाला के अंत में TMP पोर्टल पर आधार पंजीयन एवं ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज की गई, जिससे प्रतिभागी ऑनलाइन सर्टिफिकेट स्वयं डाउनलोड कर सकेंगी।

Related posts

इस वर्ष का पितृपक्ष मेला होगा ऐतिहासिक! पानी पीने के लिए मिलेगा गंगाजल।

rktvnews

भोजपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरा होने पर किया गया पूजा व हवन! शाहपुर के कुंङवा शिव मंदिर मे हुई पूजा अर्चना।

rktvnews

बिहार:दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 358वें प्रकाश पर्व में शामिल हुए मुख्यमंत्री।

rktvnews

धर्मेन्द्र प्रधान ने अबू धाबी में संयुक्त अरब अमीरात के शिक्षा मंत्री माननीय डॉ. अहमद अल फलासी से भेंट की।

rktvnews

भोजपुर: विश्व मृदा दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन।

rktvnews

गंगा महोत्सव 29अप्रैल को तृतीय संध्या पर कथक व ख्याल गायन ने संगीत धरोहर को किया गुलजार ।

rktvnews

Leave a Comment